सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले बाजार में बहार; सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24240 के पार

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kumar Vivek Updated Mon, 04 May 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

The Bonus Market Updates: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच घरेलू शेयर बाजार में शानदार उछाल दर्ज किया गया है। सेंसेक्स में 800 से अधिक अंकों की तेजी आई है और निफ्टी 24,240 के पार पहुंच गया है। बाजार के इस रुख और रुपये की स्थिति का पूरा विश्लेषण जानने के लिए यह पूरी खबर पढ़ें।

Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार में बढ़त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में नरमी आने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। इस दौरान सेंसेक्स में 800 अंकों की तेजी आई और निफ्टी 24,240 के ऊपर पहुंच गया। बाजार की नजर सोमवार को आने वाले पांच राज्यों के विधानसभाचुनाव के नतीजों पर बनी हुई है। सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर सेंसेक्स 803.35 (1.04%) अंकों की बढ़त के साथ 77,716.85 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 245.80 (1.02%) अंकों की बढ़त के साथ 24,243.35 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर 94.93 पर आ गया।

Trending Videos

क्या है विशेषज्ञों की राय?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि असम, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में बीजेपी की जीत और केरल व तमिलनाडु में बेहतर प्रदर्शन से देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बढ़ सकती है, जिसका असर आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के पड़ोसी देशों बांग्लादेश, पाकिस्तान और चीन से जुड़े सुरक्षा चुनौतियों के बीच यह राजनीतिक मजबूती आंतरिक स्थिरता को बेहतर कर सकती है। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की जीत के बाद ऐसी गतिविधियों पर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे कारोबार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि एग्जिट पोल भी इसी तरह के नतीजों की ओर इशारा कर रहे हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। इसी के चलते भारतीय शेयर बाजार में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस तेजी के दौरान निफ्टी 50 सूचकांक 25,000 के स्तर तक पहुंच सकता है।

मारुति सुजुकी के शेयरों में उछाल

मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों में सोमवार को करीब पांच प्रतिशत की उछाल आई, क्योंकि कंपनी ने अप्रैल में रिकॉर्ड कुल बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33.29 प्रतिशत की वृद्धि है। बीएसई पर शेयर 4.95 प्रतिशत बढ़कर 13,972.50 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर 4.97 प्रतिशत बढ़कर 13,976 रुपये पर पहुंच गया।

कार बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को अप्रैल माह में 2,39,646 यूनिट्स की रिकॉर्ड कुल बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33.29 प्रतिशत की वृद्धि है। छोटी कारों की मजबूत वृद्धि के साथ कंपनी ने नए वित्तीय वर्ष की जोरदार शुरुआत की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed