सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   financial planning for first job young bank officer sip investment emergency fund home car

क्या आप भी हैं ऐसी ही उलझन में?: पहली नौकरी के साथ कैसे करें भविष्य की प्लानिंग, जानें निवेश का सही तरीका

अनूप भैया, फाउंडर, हनीमनी फाइनेंशियल सर्विसेस Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 04 May 2026 04:15 AM IST
विज्ञापन
सार

पहली नौकरी के साथ वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सही निवेश रणनीति जरूरी है। विशेषज्ञ अभिषेक के उदाहरण से समझें कि कैसे एसआईपी (SIP) के जरिए बहन की पढ़ाई, शादी और घर-कार का सपना सच किया जा सकता है। 

financial planning for first job young bank officer sip investment emergency fund home car
निवेश - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार

अक्सर पहली नौकरी का उत्साह फिजूलखर्ची की ओर ले जाता है। लेकिन 24 साल के अभिषेक सिंह के सपने और जिम्मेदारियों ने उसे फिजूलखर्च करने से रोक रखा है। जनवरी में एक सरकारी बैंक में अधिकारी के रूप में मुंबई में पदभार ग्रहण करने वाले अभिषेक का पहला लक्ष्य अपनी छोटी बहन की उच्च शिक्षा और उसकी शादी को सुरक्षित करना है।
Trending Videos


अभिषेक खुद के लिए कार और दिल्ली-एनसीआर में अपने सपनों का घर भी खरीदना चाहते हैं। मुंबई जैसे महंगे शहर में रहते हुए मासिक बचत से अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करना एक बड़ी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन, अगर सपनों और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर लक्ष्य आधारित निवेश रणनीति अपनाई जाए, तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक अपनी बचत को सही जगह और सही अनुपात में निवेश करते हैं, तो लक्ष्यों को हासिल करना आसान ही नहीं बनेगा, बल्कि जीवन की ढलान पर भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

सबसे पहले इमरजेंसी फंड बनाएं
किसी भी निवेश से पहले आपातकालीन फंड बनाना जरूरी है। इसका लक्ष्य 6 महीने के अनिवार्य खर्च को पूरा करना है। इसके लिए SIP के जरिये हर महीने 5,000 रुपये लिक्विड म्यूचुअल फंड में लगाने चाहिए। इसे अपने बैंक खाते के बैकअप के रूप में रखें। यह नौकरी बदलने, मेडिकल इमरजेंसी या अचानक आए खर्चों में काम आएगा।

बहन की पढ़ाई  
बहन अभी 12वीं में है, उसकी ग्रेजुएशन और कोचिंग के लिए 5,00,000 रुपये की जरूरत होगी। इस राशि को इकट्ठा करने के लिए आपके पास 2 साल का वक्त है। इसके लिए आपको 10,000 रुपये की SIP शॉर्ट ड्यूरेशन डेट फंड और बैंक एफडी में रखना चाहिए। कम समय सीमा होने के कारण इक्विटी से बचें। कोई भी बोनस या एरियर मिलने पर उसे इस फंड में जमा करें।


कार का सपना
अगले 6 साल में 10 लाख की कार खरीदने के लिए 40% डाउन पेमेंट की जरूरत होगी। इसके लिए हर महीने SIP के जरिये 4,000 रुपये इक्विटी म्यूचुअल फंड (फ्लेक्सी-कैप/लार्ज-कैप) में जमा करें। 2 साल बाद जब बहन की शिक्षा के लिए चल रही 10,000 की SIP पूरी हो जाए, तो उस राशि को इस लक्ष्य की ओर मोड़ दें।

बहन की शादी
शादियों के खर्च में सालाना 8% की बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए बजट 20 लाख रुपये होगा। इसकी समय सीमा 6 साल है। इसलिए 20,000 की SIP इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुरू करें। SIP में हर साल 10% की बढ़ोतरी जरूर करें।
 
खुद की शादी
अभिषेक को 8 साल बाद शादी करना है। इसके लिए 20 लाख रुपये की जरूरत होगी। इसे जोड़ने के लिए हर महीने 18,000 रुपये की SIP इक्विटी म्यूचुअल फंड खासकर फ्लेक्सी-कैप फंड में शुरू करें।
एक सरकारी कर्मचारी के रूप में आपकी आय स्थिर है, इसलिए 8 साल की अवधि के लिए इक्विटी फंड सबसे उपयुक्त हैं।

अपना घर  
दिल्ली-एनसीआर में अगले 8-10 साल में घर खरीदने के लिए डाउन पेमेंट और रजिस्ट्रेशन के लिए करीब 23 लाख रुपये की जरूरत होगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर महीने 10,000 रुपये की सिप इक्विटी (फेज-1) में शुरू करें। 8 साल बाद जब शादी के लक्ष्यों की SIP पूरी हो जाए, तो उस पूरी राशि को घर के फंड में लगा दें।
सरकारी बैंक कर्मचारी होने के नाते रियायती ब्याज दरों और PM आवास योजना का लाभ उठाएं।

अभिषेक के लिए खास सलाह
SIP स्टेप-अप: अपनी सैलरी बढ़ने या डीए रिवीजन के साथ हर साल निवेश में 10% की बढ़ोतरी करें।
बीमा सुरक्षा: सरकारी कर्मचारी होने के नाते CGHS कवरेज की जांच करें और अतिरिक्त 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस जरूर लें।
इमरजेंसी फंड: किसी भी अन्य निवेश से पहले 3 लाख रुपये का आपातकालीन फंड बनाना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
सरकारी लाभ: दिल्ली में फ्लैट के लिए पीएम आवास योजना और बैंक कर्मचारियों को मिलने वाली रियायती होम लोन दरों का लाभ उठाएं।

अन्य वीडियो- 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed