सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's soft power in Jamaica: Jaishankar presents electronic scoreboard

जमैका में भारत की सॉफ्ट पावर: जयशंकर ने भेंट किया इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड, पीएम होलनेस से की मुलाकात

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Mon, 04 May 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर हैं, जिसका उद्देश्य कैरेबियाई क्षेत्र में भारत की कूटनीतिक और सांस्कृतिक पहुंच को मजबूत करना है। जमैका में उन्होंने प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस से मुलाकात की और सबीना पार्क में भारत की ओर से इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड भेंट किया।

India's soft power in Jamaica: Jaishankar presents electronic scoreboard
जमैका दौरे पर एस जयशंकर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारत की कूटनीति के दायरे को कैरेबियाई क्षेत्र तक विस्तार देने के प्रयासों के तहत विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों तीन देशों के दौरे पर हैं। 2 से 10 मई 2026 तक चलने वाले इस दौरे में वे जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद व टोबैगो का दौरा कर रहे हैं। दौरे का पहला चरण जमैका में रहा, जहां कई अहम कूटनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी देखने को मिली।

Trending Videos


जमैका की राजधानी में विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस से मुलाकात की। इस दौरान भारत की ओर से प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदान सबीना पार्क में एक आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड भेंट किया गया, जिसे प्रधानमंत्री होलनेस ने औपचारिक रूप से समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए जयशंकर ने लिखा कि भारत-जमैका की कहानी रनों (क्रिकेट), सम्मान और दोस्ती से लिखी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह स्कोरबोर्ड आने वाले समय में कई यादगार पारियों का गवाह बनेगा, जिनमें भारत-जमैका मित्रता भी शामिल होगी।

भारतीय समुदाय से संवाद, विकास पर चर्चा

दौरे के दौरान विदेश मंत्री ने जमैका में बसे भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारत-जमैका संबंधों में हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।


उन्होंने भारतीय समुदाय के साथ बातचीत में भारत में हो रहे बदलावों खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर, मानव विकास, तकनीक-आधारित शासन और उद्यमिता पर विस्तार से चर्चा की। जयशंकर ने यह भी बताया कि भारत वैश्विक स्तर पर अपने विकास मॉडल और साझेदारी के नए अवसरों को आगे बढ़ा रहा है।

ऐतिहासिक जुड़ाव: ओल्ड हार्बर का दौरा

विदेश मंत्री जयशंकर ने ओल्ड हार्बर का भी दौरा किया, जो भारतीय प्रवासियों के इतिहास से जुड़ा एक अहम स्थल है। यहां उन्होंने उस ऐतिहासिक विरासत को नजदीक से देखा, जहां करीब 180 साल पहले भारतीयों का आगमन हुआ था। उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात कर उनकी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को सहेजकर रखने के प्रयासों की सराहना की। इस यात्रा के दौरान जयशंकर ने जमैका के पर्यटन मंत्री एडमंड बार्टलेट और संस्कृति मंत्री ओलिविया ग्रेंज का सहयोग और आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया।

कैरेबियाई दौरे का व्यापक उद्देश्य

विदेश मंत्री का यह दौरा केवल द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य कैरेबियाई क्षेत्र में भारत की रणनीतिक और सांस्कृतिक उपस्थिति को मजबूत करना भी है। तीनों देशों जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद व टोबैगो में गिरमिटिया समुदायों की बड़ी संख्या भारत के साथ ऐतिहासिक और भावनात्मक संबंधों को और गहरा बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed