सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mcap of four of top-10 most valued firms surges by Rs 2.20 lakh cr; Reliance biggest winner

शेयर बाजार: शीर्ष 10 कंपनियों के मार्केट कैप में 2.20 लाख करोड़ का इजाफा, रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे

पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 May 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछला हफ्ता छुट्टियों के कारण छोटा रहा और इस दौरान देश की 10 सबसे कीमती कंपनियों में से चार कंपनियों का कुल बाजार मूल्य 2.20 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। सेंसेक्स भी 249.29 अंक यानी 0.32 प्रतिशत बढ़ा, हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। पढ़िए रिपोर्ट-

Mcap of four of top-10 most valued firms surges by Rs 2.20 lakh cr; Reliance biggest winner
शेयर बाजार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

पिछले हफ्ते देश की शीर्ष-10 सबसे कीमती कंपनियों में से चार कंपनियों का कुल बाजार मूल्य 2.20 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। यह सप्ताह छुट्टियों की वजह से छोटा था। पिछले हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स 249.29 अंक यानी 0.32 फीसदी बढ़कर ऊपर गया।
Trending Videos


रिलायंस ब्रोकिंग के अनुसंधान प्रमुख अजीत मिश्रा ने कहा, बाजार में हल्की बढ़त रही। लेकिन माहौल उतार-चढ़ाव वाला और सीमित दायरे में रहा, क्योंकि वैश्विक और घरेलू संकेत एक जैसे नहीं थे। उन्होंने बताया कि हफ्ते की शुरुआत अच्छी रही। वैश्विक तनाव कम होने और चौथी तिमाही के नतीजों में सुधार से बाजार को शुरुआत में सहारा मिला। लेकिन बाद में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने, एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत मिलने और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली की वजह से बाजार की बढ़त सीमित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टीसीएस और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बढ़त रही। वहीं, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी की बाजार कीमत में कुल 1.24 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई।

किन चार कंपनियों का बाजार मूल्य बढ़ा?
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्य 1,39,655.8 करोड़ रुपये बढ़कर 19,36,303.30 करोड़ रुपये हो गया। वहीं,  भारती एयरटेल का बाजार मूल्य 43,503.51 करोड़ रुपये बढ़कर 11,49,222.13 करोड़ रुपये पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्य 27,569.83 करोड़ रुपये बढ़कर 8,94,933.95 करोड़ रुपये हो गया और बजाज फाइनेंस की बाजार कीमत 9,432.32 करोड़ रुपये बढ़कर 5,83,123.13 करोड़ रुपये हो गई।

इन कंपनियों को हुआ नुकसान
वहीं, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्य 45,364.62 करोड़ रुपये घटकर 9,04,980.78 करोड़ रुपये रह गया। एसबीआई का बाजार मूल्य 30,922.57 करोड़ रुपये घटकर 9,85,829.96 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक  का बाजार मूल्य 20,951.31 करोड़ रुपये घटकर 11,87,274.17 करोड़ रुपये रह गया और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्य 18,420.79 करोड़ रुपये घटकर 5,28,799.01 करोड़ रुपये हो गया। एलआईसी का मूल्य 8,222.49 करोड़ रुपये घटकर 5,04,798.07 करोड़ रुपये रह गया। लार्सन एंड टुब्रो का बाजार मूल्य 178.83 करोड़ रुपये घटकर 5,51,993.05 करोड़ रुपये रह गया। 

ये भी पढ़ें: बीमा क्षेत्र में 100% विदेशी निवेश की अधिसूचना जारी, सरकार ने FEMA नियमों में किया संशोधन

रिलायंस इंडस्ट्रीज सर्वाधिक मूल्य वाली कंपनी
कुल मिलाकर, रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे ज्यादा बाजार मूल्य वाली कंपनी बनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed