सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold

Gold Silver Price: चांदी की कीमतों में 2700 रुपये का उछाल, सोना 1.53 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 18 Feb 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Gold Silver Rates Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। चांदी 2700 रुपये महंगा हुआ, वहीं सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। जानिए आज का अपडेट।

Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। बुलियन की दरों के अनुसार चांदी की कीमत 2700 रुपये बढ़कर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना 960 रुपये की तेजी के साथ 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Trending Videos


एमसीक्स पर चांदी की कीमत 8000 रुपये गिरकर 2.59 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोने का भाव 3111 रुपये गिरकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण कम कारोबार के बीच कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 4,901 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी, जबकि स्पॉट सिल्वर में 1% से अधिक की गिरावट के साथ यह 72.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

सर्वकालिक उच्च स्तर से सोने-चांदी में आई कितनी गिरावट?

सोना अभी भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 5,626.80 डॉलर प्रति औंस से करीब 15% नीचे है। वहीं चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई 121.78 डॉलर प्रति औंस से लगभग 67% नीचे बनी हुई हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी पर बिकवाली का दबाव बढ़ा है। डॉलर इंडेक्स 0.40% चढ़कर 97.28 पर पहुंच गया, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाली धातुएं अन्य मुद्राओं के निवेशकों के लिए महंगी हो गईं और मांग कमजोर पड़ी।

क्या है गिरावट के कारण?

इसके अलावा चीन, हांगकांग, सिंगापुर, ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे प्रमुख एशियाई बाजार लूनर न्यू ईयर के चलते बंद रहे, जिससे बाजार में तरलता घट गई और कीमतों पर दबाव बना रहा। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जनवरी बैठक के मिनट्स पर है, जिनके जारी होने से भविष्य की मौद्रिक नीति के संकेत मिल सकते हैं।

भूराजनीतिक मोर्चे पर अमेरिका और ईरान के बीच जेनेवा में अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता की तैयारी भी बाजार की सतर्कता बढ़ा रही है। हालांकि अब तक किसी बड़े समझौते के संकेत नहीं मिले हैं, वहीं पश्चिम एशिया में अमेरिका की बढ़ती सैन्य मौजूदगी भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed