सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold

Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में 1100 रुपये का उछाल, सोना 1.61 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 24 Feb 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Gold Silver Rates Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चांदी 1140 रुपये महंगी हुई, वहीं सोना 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। जानिए आज का अपडेट।

Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल जारी है। चांदी 1140 रुपये की बढ़त के साथ 2.67 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 500 रुपये गिरकर 1.61 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Trending Videos

एमसीक्स पर सोने-चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं के लिए गहने खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। अप्रैल डिलीवरी के लिए पीले धातु (सोने) की कीमत में 496 रुपये या 0.31 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 7,587 लॉट के कारोबार में 1,61,102 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी करीब ₹2,65,350 प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कीमतों में आई इस तूफानी तेजी ने निवेशकों और खरीदारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। खासकर शादी के सीजन और निवेश के लिहाज से सोने-चांदी की मांग पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती खरीदारी, सुरक्षित निवेश की मांग और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण कीमती धातुओं में तेजी का रुख बना हुआ है।

इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने स्पष्ट किया है कि सरकार और केंद्रीय बैंक सोने-चांदी की कीमतों और बढ़ते आयात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वित्त मंत्री के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती खरीदारी और वैश्विक कारकों के चलते कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

हालांकि वैश्विक बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर, टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान तनाव के दबाव में कॉमेक्स गोल्ड अपने तीन सप्ताह के उच्च स्तर से नीचे फिसल गया। स्पॉट गोल्ड करीब 1.5% गिरकर 5,150.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.1% गिरकर 5,170.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

वहीं चांदी में भी तेज गिरावट देखने को मिली और स्पॉट सिल्वर 3.1% टूटकर 85.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि इससे एक दिन पहले यह दो सप्ताह के उच्च स्तर पर था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed