फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   Toll Plazas: Even those living nearby will have to obtain an annual pass of ₹3,000, Know Details

टोल प्लाजा : नजदीक रहने वालों को भी लेना होगा ₹3000 का वार्षिक पास, देश भर में एमएलएफएफ लागू करने की तैयारी

Tue, 11 Aug 2026 01:31 PM IST
कुमार विवेक शरद पाण्डेय, द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
शरद पाण्डेय, द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 11 Aug 2026 01:31 PM IST
सार

  • 1150 से अधिक टोल प्लाजा है देश में 
  • 98 फीसदी से अधिक हो रही है टोल वसूली 
  •  83,000 करोड़ रुपये से अधिक है टोल कलेक्शन 
  • 1.5 लाख किलोमीटर से अधिक लंबे हैं एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
Toll Plazas: Even those living nearby will have to obtain an annual pass of ₹3,000, Know Details
Toll plaza - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

टोल प्लाजा के आसपास रहने वालों लोगों को भी अब सालाना पास बनवाना होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय देशभर के टोल प्लाजा पर मल्टी लेन फ्लो फ्री (एमएलएफएफ) सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। फिलहाल देश में पांच टोल एमएफएलएल हो चुके हैं और जल्द ही 104 टोल पर भी इसे लागू करने की तैयारी है।इसकी कीमत ऐसी रखी जाएगी, जिससे लोगों को आर्थिक रूप में फायदा हो।इसकी कीमत ऐसी रखी जाएगी, जिससे लोगों को आर्थिक रूप में फायदा हो।

विज्ञापन


फिलहाल टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों के वाहनों के लिए मासिक पास बनाने का नियम है। इस मासिक पास की कीमत 350 रुपये है। अभी सालाना पास बनाने का कोई नियम नहीं है। मंत्रालय ने सामान्य वाहनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत संचालित एक्सप्रेसवे और राजमार्ग के लिए सालाना पास बनाने का नियम लागू किया है।   

विज्ञापन

कितनी होगी कीमत 

सूत्रों के अनुसार अगर कोई वाहन चालक हर महीने पास बनवाता है तो 350 रुपये महीने के हिसाब से सालाना 4200 रुपये का खर्च आता है, लेकिन सालाना पास की कीमत 3000 रुपये के आसपास रखे जाने की संभावना है। इस तरह सालाना पास बनवाने वाले लोगों को करीब 1200 रुपये की बचत होगी।      

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा प्लान?  

सूत्रों के अनुसार लोगों का पता आधार से सत्यापित किया जाएगा। यानी जो पता आधार में दर्ज होगा, उसे ही माना जाएगा। केवल संबंधित जिले के वाहन नंबर के आधार पर गांवों वालों को छूट नहीं मिलेगी। इसके अलावा किसानों को विकल्प भी दिया जाएगा। वे अपने गांव के आसपास बने  किसी भी एक टोल प्लाजा को सालाना पास के लिए चुन सकते हैं। उदाहरण के लिए किसी किसान के गांव के पास दो टोल पड़ते हैं। एक गांव के पास और दूसरा दूरी पर है, लेकिन उसका दूर पड़ने वाले टोल पर ज्यादा आना जाना होता है, तो ऐसे में वो दूर वाले टोल का पास बनवा सकता है। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर  भी तैयार किया जाएगा। 

क्यों लिया जा रहा है फैसला

मंत्रालय एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्टी लेन फ्लो फ्री (एमएलएफएफ) लागू करने जा रहा है, जिससे टोल पर बैरियर खत्म हो जाएंगे और वाहन चालक बिना रुके टोल प्लाजा से निकल सकेंगे। इससे वाहन चालकों का समय और ईंधन की बचत होगी। इसकी शुरुआत देश के पांच टोल प्लाजा से हो चुकी है। चूंकि भविष्य में टोल प्लाजा में बैरियर नहीं होंगे, इसलिए कोई टोल वसूलने वाला भी नहीं होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरा योजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed