सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   America's move to deport illegal immigrants, offering a $2600 bonus along with a free ticket

US: अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के लिए अमेरिका का कदम, मुफ्त टिकट के साथ दे रहा 2600 डॉलर का बोनस

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Wed, 18 Mar 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका अवैध प्रवासियों के लिए सेल्फ-डिपोर्टेशन योजना चला रहा है। इसमें मुफ्त फ्लाइट और 2,600 डॉलर देने की पेशकश की गई है। ताज महल समेत कई देशों की तस्वीरों के जरिए इसका प्रचार हो रहा है। 

America's move to deport illegal immigrants, offering a $2600 bonus along with a free ticket
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अमेरिकी सांसद का बड़ा दावा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका का यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS)अवैध प्रवासियों के लिए एक नई सेल्फ-डिपोर्टेशन योजना का जोर-शोर से प्रचार कर रहा है। इस अभियान के पोस्टरों में भारत के ताज महल की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिए भारत लौटने के लिए मुफ्त हवाई टिकट और 2,600 डॉलर (लगभग ₹2.4 लाख) की प्रोत्साहन राशि की पेशकश की जा रही है। यह कदम ट्रंप प्रशासन की सख्त आव्रजन नीति का हिस्सा माना जा रहा है। प्रशासन एक ओर अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई तेज कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कानूनी प्रवासियों के लिए भी नियम कड़े किए जा रहे हैं।

Trending Videos

डीएचएस ने बताई पूरी प्रक्रिया

डीएचएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि जो लोग स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ना चाहते हैं, वे सीबीपी होम एप के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से आवेदक अपनी जानकारी दर्ज कर यात्रा सहायता और आर्थिक प्रोत्साहन से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है प्रोजेक्ट होमकमिंग?

यह योजना प्रोजेक्ट होमकमिंग के तहत लाई गई है, जिसे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने 2025 में शुरू किया था। डीएचएस के मुताबिक, यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वापसी का रास्ता है, जिनके पास अमेरिका में रहने का वैध आधार नहीं है। योजना के तहत पात्र लोगों को सरकारी खर्च पर टिकट और देश छोड़ने के बाद नकद बोनस दिया जाता है।

इन देशों को भी किया गया शामिल

अभियान में भारत के अलावा चीन और कोलंबिया की झलकियां भी दिखाई गई हैं, क्योंकि इन देशों से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी अमेरिका में रहते हैं। पोस्ट में संदेश दिया गया कि आप घर लौटकर नई शुरुआत कर सकते हैं, मुफ्त फ्लाइट और 2,600 डॉलर का एग्जिट बोनस पाएं।

अभियान को लेकर हो रही आलोचना

हालांकि, इस अभियान को लेकर आलोचना भी हो रही है। ताज महल जैसे प्रेम और विरासत के प्रतीक को प्रवासन-विरोधी अभियान से जोड़ने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। साथ ही, अमेरिका में सख्त प्रवासन नीतियों के बीच भारतीय पेशेवरों, खासकर H-1B वीजा धारकों और ग्रीन कार्ड होल्डर्स के खिलाफ बढ़ती नकारात्मक घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

डीएचएस की पूर्व प्रमुख क्रिस्टी नोएम ने नवंबर 2025 में दावा किया था कि ट्रंप के कार्यकाल शुरू होने के बाद से 16 लाख से अधिक लोग स्वेच्छा से देश छोड़ चुके हैं, जो इस नीति के प्रभाव को दर्शाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed