सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Russian oil India oil imports crude oil prices Aqua Titan Urals crude Iran war New Mangalore global energy

Crude: चीन जा रहे रूसी तेल टैंकर का यू-टर्न, अब भारत आ रहा; भारतीय रिफाइनरियों ने खरीदे तीन करोड़ बैरल क्रूड

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kumar Vivek Updated Wed, 18 Mar 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार

ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया से तेल आपूर्ति बाधित होने के बाद, भारत ने रूसी तेल आयात बढ़ाया है। इस बीच चीन जा रहे रूसी तेल के एक टैंकर के भारत की ओर बढ़ने की खबर आई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

Russian oil India oil imports crude oil prices Aqua Titan Urals crude Iran war New Mangalore global energy
तेल टैंकर, प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

ईरान में युद्ध के कारण मध्य पूर्व से कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में एक बड़ा भू-राजनीतिक और व्यापारिक बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका की भारत को रूसी तेल की खरीद बढ़ाने की अस्थायी छूट दिए जाने के बाद, चीन की ओर जा रहे कई एक रूसी तेल टैंकर बीच रास्ते में ही अपना मार्ग बदलकर भारत का रुख कर लिया है। यह घटनाक्रम भारत की ऊर्जा सुरक्षा और बदलती वैश्विक आपूर्ति शृंखला के लिहाज से एक बेहद अहम और कूटनीतिक कदम है।

Trending Videos

रूसी जहाज के 21 मार्च को न्यू मैंगलोर पहुंचने की उम्मीद

शिप-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, 'एक्वा टाइटन'नामक एक अफ्रामैक्स  रूसी टैंकर, जो मूल रूप से चीन के रिझाओ बंदरगाह की ओर जा रहा था, उसने मध्य मार्च में दक्षिण पूर्व एशियाई जलक्षेत्र (दक्षिण चीन सागर) से यू-टर्न ले लिया है। यह टैंकर जनवरी के अंत में बाल्टिक सागर के एक बंदरगाह से 'उरल्स' कच्चा तेल लेकर चला था और अब इसके 21 मार्च को न्यू मैंगलोर पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम से कम सात रूसी टैंकरों के दिशा बदलने की खबर

वोर्टेक्सा लिमिटेड  के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कम से कम सात ऐसे टैंकर हैं जो रूसी तेल ले जा रहे थे और उन्होंने अपनी यात्रा के बीच में ही चीन से भारत की ओर अपनी दिशा बदल ली है। 


यह रणनीतिक बदलाव मुख्य रूप से तब आया जब अमेरिका ने भारत को ईरान युद्ध के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए अस्थायी रूप से रूसी तेल की खरीद बढ़ाने की हरी झंडी दे दी। इस महत्वपूर्ण रियायत के मिलने के बाद वाले सप्ताह में ही, भारतीय रिफाइनरियों ने तेजी दिखाते हुए तीन करोड़ (30 मिलियन) बैरल रूसी कच्चे तेल की भारी-भरकम खरीद की है। वर्तमान में भारत की सभी प्रमुख रिफाइनरियां कच्चे तेल के बाजार में सक्रिय रूप से रूस से खरीदारी कर रही हैं।

केपलर और जहाज-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, रूस के काला सागर स्थित नोवोरोसिस्क से कज़ाख सीपीसी ब्लेंड क्रूड लेकर चीन के रिझाओ जा रहे 'सुएज़मैक्स जूजू एन' टैंकर ने भी मार्च की शुरुआत में दिशा बदल ली। इसके 25 मार्च तक भारत के सिक्का पहुंचने का अनुमान है।

रूसी तेल पर भारतीय रिफाइनरियों का रुख बदला

हाल के महीनों में जब भारत ने रूस से अपनी खरीद कम कर दी थी, तब चीन मास्को के लिए अंतिम विकल्प के रूप में कार्य कर रहा था। लेकिन भारतीय रिफाइनरियों की रूसी तेल की ओर हालिया रुख ने व्यापारिक समीकरण को तेजी से पलट दिया है।

रूस से तेल खरीद की अनुमति का दायरा बढ़ने के बाद जापान और दक्षिण कोरिया जैसे अन्य खरीदारों की भी बाजार में वापसी हो रही है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, खरीदारों की इस वापसी से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में और अधिक उछाल आ सकता है।

मध्य पूर्व में ईरान युद्ध के कारण उत्पन्न इस ऊर्जा संकट के बीच भारत का यह कदम अपनी घरेलू ऊर्जा मांग को सुरक्षित करने के लिए एक मजबूत नीतिगत और व्यावसायिक पहल है। बीच समंदर से चीन जा रहे तेल टैंकरों का भारत की ओर मुड़ना यह स्पष्ट करता है कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति शृंखलाएं कितनी तेजी से नई व्यावसायिक वास्तविकताओं के अनुकूल ढल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed