सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Biz Updates Business News Share Market News Banking News Gov Policy News

Biz Updates: पश्चिम एशिया में तनाव से तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल, ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर के ऊपर

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Thu, 12 Mar 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
Biz Updates Business News Share Market News Banking News Gov Policy News
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। गुरुवार सुबह वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई। इससे कुछ दिन पहले ही यह कीमत करीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के करीब पहुंच गई थी, जिससे वैश्विक वित्तीय बाजारों और अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। तेल की कीमतों में 9% से ज्यादा की तेजी तब आई जब हॉर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास व्यावसायिक जहाजों पर ईरान के हमलों के बाद आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई। वहीं अमेरिकी मानक डब्ल्यूटीआई क्रूड भी उछलकर करीब 95 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

Trending Videos


रिपोर्ट के अनुसार, ये हमले उस संघर्ष के बीच हुए हैं जो 12 दिन पहले शुरू हुआ था। माना जा रहा है कि ईरान वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाकर अमेरिका और इजरायल को युद्ध समाप्त करने के लिए मजबूर करना चाहता है। फिलहाल संघर्ष कम होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। इस बीच ईरान ने खाड़ी के अरब देशों में तेल क्षेत्रों और रिफाइनरियों को भी निशाना बनाया है। साथ ही उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही लगभग रोक दी है। यह मार्ग वैश्विक तेल व्यापार के लिए बेहद अहम है, क्योंकि दुनिया में कारोबार होने वाले करीब 20% तेल की आपूर्ति इसी रास्ते से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 136 गीगावाट पहुंची- प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारत की स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता लगभग 136 गीगावाट तक पहुंच गई है, जो देश की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का करीब आधा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सरकार की निरंतर नीति प्रतिबद्धता और तकनीकी नवाचार का परिणाम है।

मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सौर ऊर्जा को लेकर तेजी से बढ़ती रुचि और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की भूमिका दुनिया में स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण को गति देने में अहम साबित हो रही है। आईएसए फाउंडेशन डे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि यह गठबंधन साझा दृष्टि और वैश्विक साझेदारी की ताकत को दर्शाता है, जो सौर ऊर्जा के माध्यम से सतत विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed