Unilever: 'भारत में व्यापार के बुनियादी ढांचे में हो रहा सुधार', यूनिलीवर सीईओ का बयान
Unilever Business India: ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता सामान निर्माता कंपनी यूनिलीवर की भारत में अपने व्यापार पर प्रतिक्रिया आई है। कंपनी ने कहा कि भारत में उसके कारोबार की बुनियादी ढांचे में सुधर हुआ है। अमेरिका के बाद भारत यूनिलीवर का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।
विस्तार
होम केयर सेगमेंट में इजाफा
दरअसल, वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में यूनिलीवर के होम केयर सेगमेंट में 4.7 प्रतिशत की मूल बिक्री वृद्धि के साथ-साथ 4 प्रतिशत की मात्रा वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के अनुसार इस वृद्धि को भारत में मजबूत बिक्री का समर्थन मिला है।
फर्नांडो फर्नांडीज ने चौथी तिमाही के लिए यूनिलीवर की आय संबंधी घोषणाओं के दौरान कहा कि भारत इस रफ्तार का अहम योगदानकर्ता रहा है। कपड़े धोने और घरेलू देखभाल उत्पादों में तरल पदार्थों के बेहतर प्रदर्शन के चलते मध्य-एकल-अंकीय मात्रा वृद्धि दर्ज की है, जिसके चलते अब तक की उच्चतम बाजार हिस्सेदारी हासिल की है।
भारत में ब्रांड श्रेष्ठता स्कोर में सुधार
कंपनी के सीईओ ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से अमेरिका और भारत यूनिलीवर के लिए स्पष्ट रूप से मुख्य बाजार है। वहीं विकास से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'भारत में आर्थिक पृष्ठभूमि और व्यवसाय के मूल सिद्धांतों, विशेष रूप से हमारी ब्रांड इक्विटी के सुदृढ़ीकरण, दोनों ही मामलों में सुधार हो रहा है। भारत में ब्रांड श्रेष्ठता स्कोर में समग्र रूप से सुधार हो रहा है।'
उन्होंने आगे कहा, 'हम विशेष रूप से होम केयर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। हमने यह उपलब्धि हासिल कर ली है कि हमारा 40 प्रतिशत कारोबार इसी क्षेत्र में है। पिछली रिपोर्ट में हमने इस क्षेत्र में अब तक की सबसे अधिक हिस्सेदारी हासिल की है।' यूनिलीवर की भारतीय सहायक कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर ने दिसंबर तिमाही में 4 प्रतिशत की अंतर्निहित मात्रा वृद्धि के नेतृत्व में 5 प्रतिशत की अंतर्निहित बिक्री वृद्धि (यूएसजी) हासिल की है।
ये भी पढ़ें: TTA: 10 देशों की 15 दिग्गज टेक कंपनियों ने मिलाया हाथ, वैश्विक स्तर पर मुहैया कराएंगे भरोसेमंद तकनीक
कंपनी का भारत दूसरा बड़ा बजारा
यूनिलीवर ने यह भी बताया कि जीएसटी से जुड़ी चुनौतियों के बाद एचयूएल के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है। बता दें कि यूनिलीवर के कुल वैश्विक राजस्व में भारत की हिस्सेदारी लगभग 12 से 14 प्रतिशत है और अमेरिका के बाद भारत कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है।
अन्य वीडियो