सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   French President to arrive in Mumbai tonight on three-day India visit, know full schedule

India-France Ties: तीन दिन के भारत दौरे पर आज रात मुंबई पहुंचेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति, जानें पूरा कार्यक्रम

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रिया दुबे Updated Mon, 16 Feb 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 16 से 19 फरवरी तक चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं, जिसकी शुरुआत मुंबई से होगी। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग, रक्षा, नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और इंडो-पैसिफिक जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं। 

French President to arrive in Mumbai tonight on three-day India visit, know full schedule
इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 16 फरवरी को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मैक्रों 16 से 19 फरवरी तक मुंबई और नई दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह उनका प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत का चौथा दौरा होगा, जो भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की गहराई और निरंतरता को दर्शाता है।

Trending Videos

मुंबई में उच्चस्तरीय कार्यक्रम और द्विपक्षीय बैठक

राष्ट्रपति मैक्रों सोमवार देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचेंगे। 17 फरवरी को वे प्रधानमंत्री मोदी से मुंबई के लोक भवन में मुलाकात करेंगे। इसके बाद राजभवन के दरबार हॉल में दोनों नेता समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान करेंगे और संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन ताज महल पैलेस होटल में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम आयोजित होगा, जबकि शाम को गेटवे ऑफ इंडिया पर 'इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन एंड कल्चरल कमेमोरेशन 2026' का संयुक्त उद्घाटन किया जाएगा।

एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक फोकस

18 फरवरी को मैक्रों नई दिल्ली पहुंचेंगे और भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। 19 फरवरी को वे उद्घाटन समारोह, कंट्री पवेलियंस का दौरा, लीडर्स प्लेनरी और वर्किंग लंच में भाग लेंगे। यह समिट कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उभरती प्रौद्योगिकियों और वैश्विक नीति सहयोग पर केंद्रित है, जिसमें दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष, नीति-निर्माता और टेक लीडर्स शामिल होंगे।

'होराइजन 2047 रोडमैप' और इंडो-पैसिफिक पर चर्चा

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस दौरे के दौरान दोनों नेता 'होराइजन 2047 रोडमैप' के तहत रक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार, अनुसंधान, ऊर्जा और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग और वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।

रणनीतिक और रक्षा सहयोग के लिहाज से अहम दौरा

यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत अपने रक्षा और तकनीकी साझेदारों को विविध बनाने की दिशा में काम कर रहा है। हाल ही में भारत द्वारा बड़े रक्षा सौदों की मंजूरी, जिनमें फ्रांसीसी लड़ाकू विमानों और मिसाइलों की खरीद की खबरें भी शामिल हैं, इस साझेदारी के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का फरवरी 2025 का फ्रांस दौरा, 2023 में बैस्टिल डे पर मुख्य अतिथि के रूप में उनकी उपस्थिति और 2024 के गणतंत्र दिवस पर मैक्रों की बतौर मुख्य अतिथि भागीदारी इन सभी घटनाओं ने दोनों देशों के बीच भरोसे और सहयोग को नई गति दी है।

2026: भारत-फ्रांस 'ईयर ऑफ इनोवेशन'

साल 2026 को दोनों देशों ने 'ईयर ऑफ इनोवेशन के रूप में मनाने का फैसला किया है, जिसका उद्देश्य स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी, रिसर्च, AI और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में साझेदारी को बढ़ावा देना है। राष्ट्रपति मैक्रों की यह यात्रा इसी पहल की औपचारिक शुरुआत के साथ भारत-फ्रांस संबंधों को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा: पूरा कार्यक्रम (16-19 फरवरी 2026)

(स्रोत: विदेश मंत्रालय)

16 फरवरी 2026 (सोमवार)
  • रात 11:50 बजे: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, मुंबई पर मैक्रों का आगमन होगा। 
17 फरवरी 2026 (मंगलवार) - मुंबई
  • दोपहर 3:15 बजे: लोक भवन, मुंबई में मौक्रों करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
  • शाम 4:30 बजे: राजभवन, मुंबई के दरबार हॉल में समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान और संयुक्त प्रेस वक्तव्य होगा। 
  • शाम 5:20 बजे: होटल ताज महल पैलेस में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम
  • शाम 7:15 बजे: गेटवे ऑफ इंडिया पर 'इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन एंड कल्चरल कमेमोरेशन' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगेष 
18 फरवरी 2026 (बुधवार) - नई दिल्ली
  • दोपहर 2:00 बजे: नई दिल्ली में मैक्रों का आगमन होगा।
  • इसके बाद: भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में भागीदारी

19 फरवरी 2026 (गुरुवार) - नई दिल्ली

  • सुबह 9:40 बजे: भारत मंडपम के प्लेनरी हॉल में उद्घाटन समारोह होगा।
  • सुबह 10:40 बजे: हॉल-14 में कंट्री पवेलियंस का दौरा करेंगे।
  • दोपहर 12:00 बजे: समिट रूम, भारत मंडपम में लीडर्स प्लेनरी और वर्किंग लंच करेंगे।
  • दोपहर बाद: 'होराइजन 2047 रोडमैप' के तहत व्यापक द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा होगी।
  • शाम 3:45 बजे: मैंक्रो पेरिस के लिए प्रस्थान करेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed