फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget: कभी पीएम ने बजट पेश किया, कुछ बजट पेश कर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री बने; जानें भारत के वित्त मंत्रियों को

Thu, 30 Jan 2025 09:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 30 Jan 2025 09:22 PM IST
सार

Finance Ministers of India Budget 2025: आजाद भारत की यात्रा में देश के कई वित्त मंत्रियों ने अर्थव्यवस्था को वर्तमान स्तर पर लाने में अहम भूमिका निभाई है। जहां देश में कई लोगों ने प्रधानमंत्री रहते हुए बजट पेश किया तो कुछ वित्त मंत्री ऐसे भी रहे जिन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए बजट पेश किया, और आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री बने। आइए जानते हैं, देश के अबतक के वित्त मंत्रियों की पूरी कहानी।

विज्ञापन
Budget 2025: Meet the Finance Ministers of India since Independence in 1947
बजट 2025 - फोटो : amarujala.com

वित्त मंत्री निर्मला सीतारण 01 फरवरी 2025 को बजट पेश करने वाली हैं। संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार, केन्द्रीय बजट सरकार की अनुमानित आय और व्यय का वित्तीय विवरण होता है। स्वतंत्रता के बाद देश का पहला बजट नवंबर 1947 में पेश किया गया था। 2017-18 में रेल बजट को केंद्रीय बजट में मिला दिया गया, जिससे अलग बजट की 92 साल पुरानी परंपरा खत्म हो गई। आजाद भारत की यात्रा में देश के कई वित्त मंत्रियों ने अर्थव्यवस्था को वर्तमान स्तर पर लाने में अहम भूमिका निभाई है। जहां देश में कई लोगों ने प्रधानमंत्री रहते हुए बजट पेश किया तो कुछ वित्त मंत्री ऐसे भी रहे जिन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए बजट पेश किया, और आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री बने। देश के कुछ वित्त मंत्री देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचे राष्ट्रपति चुने गए। आइए ग्राफिक्स जरिए नजर डालते हैं भारत के हर वित्त मंत्री के कार्यकाल पर।

Budget 2025: Meet the Finance Ministers of India since Independence in 1947
बजट 2025 - फोटो : Archive

आर.के. शनमुखम चेट्टी 
रामासामी चेट्टी कंदासामी शनमुखम चेट्टी स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे। उन्होंने देश का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान ही योजना आयोग की शुरुआत हुई थी। स्वतंत्र भारत का पहला बजट साढ़े सात महीने के लिए था। देश के पहले वित्त मंत्री ने 171.15 करोड़ रुपये की आमदनी और 197.39 करोड़ रुपये के खर्च का बजट पेश किया था।

कार्यकाल: 15 अगस्त 1947 - 17 अगस्त 1948 

Budget 2025: Meet the Finance Ministers of India since Independence in 1947
जॉन मथाई - फोटो : x.com/@INCIndia

जॉन मथाई
जॉन मथाई देश के पहले रेल मंत्री बने और फिर षणमुखम चेट्टी के बाद वित्त मंत्री बने। उनके कार्यकाल के दौरान पंचवर्षीय योजनाएं शुरू की गईं। उन्होंने योजना आयोग की बढ़ती शक्ति के विरोध में इस्तीफा दे दिया था।

कार्यकाल: 22 सितंबर, 1948 - 26 जनवरी, 1950; 26 जनवरी, 1950 - 6 मई, 1950; 6 मई, 1950 - 1 जून, 1950

विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2025: Meet the Finance Ministers of India since Independence in 1947
सीडी देशमुख - फोटो : Archive

सी.डी. देशमुख 
सीडी देशमुख यानी चिंतामन द्वारकानाथ देशमुख ने 1951-52 के लिए पहला अंतरिम बजट पेश किया। उनका कार्यकाल पहली पंचवर्षीय योजना की अवधि को कवर करता था। उन्होंने निगम कर सहित सभी करों में समग्र वृद्धि और सभी आयकर और सुपर-टैक्स दरों पर 5 प्रतिशत सरचार्ज लगाने का प्रस्ताव रखा था। उनके कार्यकाल के दौरान, राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (एनसीएईआर) की स्थापना की गई थी और वे इसके शासी निकाय के संस्थापक सदस्य थे।

कार्यकाल: 1 जून, 1950 - 13 मई, 1952; 13 मई, 1952 से 1 अगस्त, 1956

विज्ञापन
Budget 2025: Meet the Finance Ministers of India since Independence in 1947
टीटी कृष्णमाचारी - फोटो : Archive

टीटी कृष्णमाचारी
टीटी कृष्णमाचारी ने संपत्ति कर और व्यय कर की शुरुआत की। उनके कार्यकाल के दौरान एनएलसी, आईडीबीआई, आईसीआईसीआई और दामोदर घाटी निगम की स्थापना की गई। मुंद्रा घोटाले में उनका नाम सामने आने के बाद उन्होंने वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, जिसमें उनकी मिलीभगत पाई गई थी। कृष्णमाचारी ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान देश में पहली बार गुप्त आय के स्वैच्छिक प्रकटीकरण की योजना शुरू की। 

कार्यकाल: 30 अगस्त, 1956 - 17 अप्रैल, 1957; 17 अप्रैल, 1957 - 14 फ़रवरी, 1958; 31 अगस्त, 1963 - 31 दिसंबर, 1965

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed