फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates SEBI BSE NSE Nifty500 Ahimsa Index Gold Silver Forex Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: NSE ने निफ्टी500 अहिंसा इंडेक्स लॉन्च किया; सोना-चांदी का भाव इस सप्ताह में कितना बदला?

Sat, 11 Jul 2026 12:45 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 11 Jul 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
Business Updates SEBI BSE NSE Nifty500 Ahimsa Index Gold Silver Forex Commerce Trade Import Export Hindi News
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की अनुषंगी इकाई- NSE इंडेक्स लिमिटेड ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स पेश किया। इस नए इंडेक्स में निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल किया जाएगा जिनके व्यावसायिक कार्य 'अहिंसा' के सिद्धांतों के अनुरूप हैं। यह इंडेक्स उन निवेशकों के लिए है जो ऐसी कंपनियों के शेयरों में निवेश करना चाहते हैं जो पशुओं को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में शामिल नहीं हैं। इसे अहिंसागेन फाउंडेशन के साथ मिलकर अहिंसा निवेश आंदोलन (AIM) ढांचे के तहत विकसित किया गया है। AIM ढांचा कंपनियों को उनके उत्पादों, सेवाओं और व्यावसायिक कार्यों के अहिंसा सिद्धांतों के साथ संरेखण के आधार पर मूल्यांकन करता है। 'ऑरेंज' और 'रेड' बैंड की कंपनियों को इंडेक्स से बाहर रखा जाता है, जबकि केवल 'ग्रीन' बैंड की कंपनियां ही इसमें शामिल होने के योग्य हैं। इसके मकसद को लेकर NSE इंडेक्स ने कहा कि यह लॉन्च निवेशक प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए अभिनव इंडेक्स समाधानों का विस्तार करने की दिशा में एक कदम है। यह इंडेक्स परिसंपत्ति प्रबंधकों के लिए एक बेंचमार्क के रूप में कार्य करेगा और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs) जैसे निष्क्रिय निवेश उत्पादों के विकास को सुगम बनाएगा। निफ्टी500 अहिंसा इंडेक्स की आधार तिथि 1 अप्रैल, 2016 है, जिसका आधार मूल्य 1000 है। इंडेक्स का पुनर्गठन अर्ध-वार्षिक रूप से होगा।

विज्ञापन


सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 13 हजार रुपए से अधिक घटा
तेजी से बदलते वैश्विक हालातों के बीच सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2,900 रुपए और 13,000 रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।  इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24-कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,976 रुपए कम होकर 1,43,368 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,46,344 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 22-कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,31,325 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,34,051 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18-कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,07,526 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,09,758 रुपए प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,100 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 60 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है।
विज्ञापन


सोने-चांदी में गिरावट की वजह विशेषज्ञों ने क्या बताई?
इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 8 जुलाई को शाम के सत्र में 1,42,350 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 6 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,45,583 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 13,468 रुपए कम होकर 2,20,390 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,33,858 रुपए प्रति किलो था। इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 6 जुलाई को शाम के सत्र में 2,33,158 रुपए प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 10 जुलाई को शाम के सत्र में 2,20,390 रुपए प्रति किलो देखा गया। गौरलतब है कि आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ना था। अमेरिका की ओर से होर्मुज में कई वाणिज्यिक जहाजों पर हमले के बाद ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया, इसके बाद ईरान में खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed