{"_id":"69f067e35bcf9553b60b7679","slug":"ed-attaches-assets-worth-3034-crore-in-money-laundering-case-against-anil-ambani-led-reliance-group-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 3034 करोड़ की संपत्ति जब्त; कुल आंकड़ा 19 हजार करोड़ के पार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED: अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 3034 करोड़ की संपत्ति जब्त; कुल आंकड़ा 19 हजार करोड़ के पार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivam Garg
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
अनिल अंबानी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह से जुड़े मामलों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3,034 करोड़ रुपये की नई संपत्तियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक चल रहे मामले के तहत की गई है।
Trending Videos
सूत्रों के अनुसार, यह संपत्तियां रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (R-Infra) से संबंधित हैं। इनमें मुंबई में एक फ्लैट, महाराष्ट्र के खंडाला स्थित एक फार्महाउस, अहमदाबाद के साणंद क्षेत्र में जमीन के टुकड़े और R-Infra के करीब 7.71 करोड़ शेयर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PMLA के तहत की गई कार्रवाई
ईडी ने यह कदम प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत उठाया है और इन संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच करने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई जांच एजेंसी की चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा है।
कुल अटैच संपत्ति बढ़कर 19,344 करोड़ रुपये हुई
सूत्रों के मुताबिक, अनिल अंबानी समूह से जुड़े मामलों में अब तक अटैच की गई कुल संपत्तियों का मूल्य बढ़कर लगभग 19,344 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ईडी इस पूरे मामले में बैंक धोखाधड़ी और फंड के कथित दुरुपयोग की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कंपनियों के धन का उपयोग किन-किन तरीकों से किया गया और क्या इसमें नियमों का उल्लंघन हुआ है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X