सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Entry of new member in Ambani family see family tree from Dhirubhai Ambani till now

Ambani Family: अंबानी परिवार में हुई नए सदस्य की एंट्री, देखें धीरूभाई से लेकर अब तक का फैमिली ट्री

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Feb 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Jai Anmol Ambani Marries Krisha Shah: देश का सबसे अमीर अंबानी परिवार किसी परिचय का मोहताज नहीं है। दिवंगत धीरूभाई अंबानी ने इसकी नींव रखी और मुकेश-अनिल अंबानी इसे संभाल रहे हैं। धीरूभाई के परिवार में अब एक नए शख्स की एंट्री हो गई। जी हां, उनके छोटे बेट अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी शादी के बंधन में बंध गए। आइए देखते हैं धीरूभाई अंबानी से लेकर अब तक का पूरा फैमिली ट्री।  

 

Entry of new member in Ambani family see family tree from Dhirubhai Ambani till now
अंबानी परिवार का फैमिली ट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश का सबसे अमीर अंबानी परिवार किसी परिचय का मोहताज नहीं है। मुकेश अंबानी एशिया और देश के सबसे अमीर शख्स हैं। उन्होंने अपने पिता धीरूभाई अंबानी के कारोबार को बुलंदियों तक पहुंचाया। दिवंगत धीरूभाई के परिवार में एक नए शख्स की एंट्री हो गई। जी हां, उनके छोटे बेट अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी शादी के बंधन में बंध गए। आइए देखते हैं धीरूभाई अंबानी से लेकर अब तक का पूरा फैमिली ट्री।  

Trending Videos


धीरूभाई अंबानी-कोकिला अंबानी
धीरूभाई अंबानी का जन्म 28 दिसंबर 1933 को सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले में हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज की नींव धीरूभाई अंबानी ने ही रखी थी। इनका पूरा नाम धीरजलाल हीराचंद अंबानी था। उन्होंने जब कारोबारी दुनिया में कदम रखा तो न उनके पास न तो पुश्तैनी संपत्ति थी और न ही बैंक बैलेंस। लेकिन अपनी मेहनत और लगन की दम पर उन्होंने एक साम्राज्य स्थापित कर दिया। उनकी शादी कोकिलाबेन के साथ हुई थी। धीरूभाई का निधन 2002 में हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश-नीता अंबानी
देश के सबसे अमीर खानदान की बागडोर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के हाथ में है। मुकेश, धीरूभाई अंबानी के बड़े बेटे हैं। उनका जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ था। मुकेश अंबानी की शादी नीता अंबानी के साथ हुई थी और उनके एक बेटी व दो बेटे हैं, जो उनके कारोबार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।  

अनिल-टीना अंबानी
धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे हैं अनिल अंबानी। रिलायंस कैपिटल का नेतृत्व करने वाले अनिल अंबानी का जन्म 4 जून 1959 को हुआ था। उन्होंने फिल्म अभिनेत्री टीना मुनीम के साथ शादी की थी। अनिल-टीना के दो बेटे हैं। फिलहाल, अनिल अंबानी कारोबार में खासी समस्या का सामना कर रहे हैं उनकी कंपनी रिलायंस कैपिटल बिकने की कगार पर है, आरबीआई ने इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्तूबर 1991 को हुआ था। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और फिर मैकेंजी एंड कंपनी में काम भी किया है। अभी वह रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल में 2014 से ही डायरेक्टर हैं। ईशा की शादी आनंद पीरामल के साथ हुई है। 

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की बात करें तो उनका जन्म भी 23 अक्तूबर 1991 को हुआ था और वे रिलायंस जियो में डायरेक्टर हैं और इसकी एग्जिक्युटिव कमेटी के सदस्य भी हैं। साथ ही वह रिलायंस जियो के स्ट्रेटेजी हेड भी हैं। आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में भी उनका अहम रोल है। वह फुटबॉल की इंडिया सुपर लीग से भी जुड़े हुए हैं। आकाश ने श्लोका मेहता के साथ शादी की है। दोनों के एक बेटा है पृथ्वी आकाश अंबानी। 

अनंत अंबानी
मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं अनंत अंबानी। उनका जन्म 10 अप्रैल 1995 को हुआ था। अनंत ने ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और उन्हें रिलायंस ग्रुप में एक अहम रोल दिया गया है। दरअसल, वे रिलायंस के ग्रीन बिजनेस की कंपनियों रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी में डायरेक्टर हैं। उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट हैं। अनंत के पास गुजरात में रिलायंस के जू प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी है। 

अनमोल अंबानी- कृशा शाह
अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी का जन्म 12 दिसंबर 1991 को हुआ था और इस हिसाब से वो 30 साल के हो चुके हैं। वे शानदार और महंगी कारों के शौकीन है। अनमोल की शादी कृशा शाह के साथ हुई है। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। 

जय अंशुल अंबानी 
अनिल अंबानी के छोटे बेटे का नाम जय अंशुल अंबानी है। उनका जन्म 1996 में हुआ था। अंशुल ने भी अपनी उच्च शिक्षा वॉरविक बिजनेस स्कूल से पूरी की है। परिवार के छोटे बेटे जय अंशुल म्यूजिक का भी शौक रखते हैं। जय अंशुल के पास कई लग्जरी कारें हैं। इनके कलेक्शन में रॉल्स रॉयस फैंटम, रैंज रोवर, मर्सिडीज समेत कई कारें मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed