सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Sitharaman After Budget Speech Presser MoS Pankaj Chaudhary and others know who said what

Post Budget Presser: संसद में भाषण के बाद सरकार से सवाल-जवाब, वित्त मंत्री सीतारमण ने समझाईं बजट की बारीकियां

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 01 Feb 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार

FM Sitharaman Budget PC: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट भाषण के बाद होने वाली औपचारिक प्रेस वार्ता में बजट में की गई घोषणाओं और सरकार की आर्थिक नीतियों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकसित भारत के लक्ष्य को नई दिशा देने वाला बजट तैयार किया है। उन्होंने और क्या बातें कहीं? जानिए

Finance Minister Sitharaman After Budget Speech Presser MoS Pankaj Chaudhary and others know who said what
वित्त मंत्री ने बजट भाषण के बाद प्रेस वार्ता की - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- @पीआईबी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

संसद में करीब 85 मिनट के बजट भाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस वार्ता की। जहां उन्होंने बजट की बारिकियों को समझाया। वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में 'सबका साथ सबका विकास' वाली सरकार की नीति का पूरा ध्यान रखा गया है।

Trending Videos


लोकसभा में बजट भाषण के बाद होने वाली औपचारिक प्रेस वार्ता में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के सचिवों के साथ पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार ने आने वाले समय की चुनौतियों को देखते हुए रेयर अर्थ कॉरिडोर की पहचान की है। उन्होंने कहा कि आयात पर निर्भरता घटाने और देश से निर्यात को बढ़ाने का लक्ष्य ध्यान में रखते हुए सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक का सबसे अधिक बजटीय पूंजीगत व्यय
उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2027 में बजटीय पूंजीगत व्यय 12.2 लाख करोड़ रुपये रहा है। ये देश की जीडीपी का 4.4 प्रतिशत है, जो अब तक का सबसे अधिक है। वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 'सबका साथ, सबका विकास' को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'हम ग्रोथ की गति बनाए रखने के लिए रास्ता बना रहे हैं और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहे हैं, और उस ग्रोथ की गति या लगातार आर्थिक विकास को हम सुनिश्चित करना चाहते हैं। मुख्य रूप से हम स्ट्रक्चरल सुधारों के साथ इकोसिस्टम बनाने पर ध्यान दे रहे हैं, जो जारी रहेंगे। सुधार किए गए हैं। हम सुधार गतिविधियों को जारी रख रहे हैं। यह इस लक्ष्य के साथ जारी रहेगा कि हम प्रोडक्टिविटी में सुधार और रोजगार पैदा करने के लिए पर्याप्त माहौल बनाएं। 21वीं सदी पूरी तरह से टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसलिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आम आदमी को फायदा पहुंचाने के लिए टेक्नोलॉजी लाई जाए। हर शहर को सालाना 1000 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं, और जोर बड़े पैमाने पर टियर 2, टियर 3 शहरों पर होगा।'

ये भी पढ़ें: Budget 2026 Key Points: निर्मला के नौवें बजट में किसे क्या मिला? आसान भाषा में बिंदुवार पढ़ें सारी डिटेल

सेमीकंडक्टर मिशन में दो बड़ी घोषणाएं
वित्त मंत्री निर्मला ने आगे कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन में दो बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जो इंडिया स्टैक और आईपी से जुड़े मामलों को बेहतर बनाएंगी। 40,000 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम इलेक्ट्रॉनिक्स को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है। हमने रेयर अर्थ कॉरिडोर स्थापित करने की भी घोषणा की है ताकि भारत अपनी ज़रूरतों को अपने ही मटीरियल से पूरा कर सके। इसलिए एक बार जब हम इन खनिजों की पहचान कर लेंगे, उनका पता लगा लेंगे और उन्हें प्रोसेस करके अपने लिए उपलब्ध करा लेंगे, तो रेयर अर्थ लाने के लिए बाहरी स्रोतों पर हमारी निर्भरता कम हो जाएगी और हमने उन राज्यों की पहचान कर ली है जहां हम ये रेयर अर्थ कॉरिडोर स्थापित करना चाहते हैं। ये ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में होंगे। तो ये बहुत महत्वपूर्ण डेवलपमेंट हैं और इनका भारतीय अर्थव्यवस्था पर कई, बड़े प्रभाव पड़ने वाले हैं। मैग्नेट और रेयर अर्थ पर हमारी निर्भरता कम हो जाएगी।

निर्मला सीतारमण ने जानकारी देते हुए बताया कि सात और दुर्लभ बीमारियों को इंपोर्ट ड्यूटी की छूट वाली लिस्ट में जोड़ा गया है। बैगेज क्लीयरेंस और यात्रा के दौरान आप जो पर्सनल सामान लाते हैं, उन सभी पर ड्यूटी-फ्री सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा, डायरेक्ट टैक्स और इनडायरेक्ट टैक्स से जुड़े कई प्रस्ताव हैं। 

ये भी पढ़ें: Health Budget 2026: सस्ती होंगी कैंसर की दवाइयां, खुलेंगे 3 नए आयुर्वेदिक संस्थान; स्वास्थ्य बजट के बड़े एलान

वित्त मंत्रालय शेयर बाजार से जुड़ी सख्ती पर क्या बोला?
निर्मला सीतारमण के साथ प्रेस वार्ता में मौजूद राजस्व सचिव ने कहा कि वित्तीय एवं परिचालन (F&O) में एसटीटी की बढ़ोतरी का मकसद सट्टेबाजी की प्रवृत्ति को हतोत्साहित करना है। इस कदम की मदद से डेरिवेटिव बाजार में प्रणालीगत जोखिम से निपटा जा सकेगा।


अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed