सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India crude oil reserves Commercial LPG cylinder quota Ministry of Petroleum and Natural Gas Sujata Sharma

West Asia Crisis: देश में 60 दिनों का क्रूड ऑयल रिजर्व मौजूद, आठ राज्यों को 10% अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी कोटा

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kumar Vivek Updated Thu, 02 Apr 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार देश के पास 60 दिनों का क्रूड ऑयल रिजर्व मौजूद है और रिफाइनरियां फुल क्षमता पर काम कर रही हैं। साथ ही 8 राज्यों को मिला 10% अतिरिक्त कमर्शियल LPG कोटा। पढ़ें पूरी खबर।

India crude oil reserves Commercial LPG cylinder quota Ministry of Petroleum and Natural Gas Sujata Sharma
सुजाता शर्मा - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

वैश्विक ऊर्जा बाजार में किसी भी संभावित उतार-चढ़ाव के बीच भारत सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर एक मजबूत और आश्वस्त करने वाली जानकारी दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत के पास अगले 60 दिनों की मांग को पूरा करने के लिए कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

Trending Videos


इसके साथ ही, व्यावसायिक गतिविधियों और औद्योगिक मांग को सुचारू बनाए रखने के लिए सरकार ने आठ राज्यों के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों के कोटे में अतिरिक्त 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का भी अहम ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने देश के सामरिक ऊर्जा भंडार  की वर्तमान स्थिति पर आधिकारिक जानकारी साझा की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में आश्वस्त किया, "भारत के पास अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल का स्टॉक सप्लाई है"।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा, "सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। पिछले एक महीने में 3.33 लाख पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं।"


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed