{"_id":"699eac2a5c37b437630c52f1","slug":"india-s-access-to-nearly-two-thirds-of-global-trade-goyal-speaks-on-economic-partnerships-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trade: वैश्विक व्यापार के लगभग दो-तिहाई हिस्से तक भारत की पहुंच, आर्थिक साझेदारियों पर बोले गोयल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Trade: वैश्विक व्यापार के लगभग दो-तिहाई हिस्से तक भारत की पहुंच, आर्थिक साझेदारियों पर बोले गोयल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने कई मुक्त व्यापार समझौतों के जरिए वैश्विक व्यापार के लगभग दो-तिहाई हिस्से तक प्राथमिक पहुंच बना ली है और वैश्विक अनिश्चितता के बीच देश आर्थिक साझेदारियां मजबूत कर रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत अपनी अंतरराष्ट्रीय आर्थिक साझेदारियों को तेजी से मजबूत कर रहा है। अब देश को वैश्विक व्यापार के लगभग दो-तिहाई हिस्से तक प्राथमिक व्यापार पहुंच प्राप्त है।
गोयल ने यह बात कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) द्वारा आयोजित 5वें नेशनल एक्सपोर्ट्स कॉम्पिटिटिवनेस समिट 2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कही। रिफॉर्म, परफॉर्म एंड ट्रांसफॉर्म थीम पर आधारित इस समिट में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, नीति-निर्माता, राजनयिक, वित्तीय संस्थान और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए, जहां 1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
गोयल के अनुसार, इन समझौतों ने भारत की वैश्विक व्यापार स्थिति को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि अब दुनिया यह नहीं पूछती कि भारत के साथ व्यापार करना है या नहीं, बल्कि यह पूछती है कि भारत के साथ व्यापार और कारोबारी संबंध कितनी तेजी से बढ़ाए जा सकते हैं।
मंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात के साथ एफटीए लागू होने के बाद इन देशों के साथ भारत का वस्तु व्यापार दोगुना हो चुका है, जो गहरे व्यापारिक समझौतों के प्रत्यक्ष लाभ को दर्शाता है।
निर्यात वृद्धि को गति देने के लिए गोयल ने चार बिंदुओं की रणनीति पेश की। इसमें एमएसएमई और स्थानीय क्लस्टरों तक एफटीए के लाभ की व्यापक जानकारी पहुंचाना, विश्वस्तरीय गुणवत्ता मानकों पर जोर, उच्च मूल्य वाले उत्पादों के जरिए वैल्यू चेन में ऊपर बढ़ना और जिला स्तर पर निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए बड़ी कंपनियों द्वारा मार्गदर्शन शामिल है।
Trending Videos
गोयल ने यह बात कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) द्वारा आयोजित 5वें नेशनल एक्सपोर्ट्स कॉम्पिटिटिवनेस समिट 2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कही। रिफॉर्म, परफॉर्म एंड ट्रांसफॉर्म थीम पर आधारित इस समिट में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, नीति-निर्माता, राजनयिक, वित्तीय संस्थान और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए, जहां 1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने नौ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं
मंत्री ने कहा कि जब दुनिया अनिश्चितताओं का सामना कर रही है, तब भारत व्यापार, विश्वास और परिवर्तन के पुल बना रहा है। इसे वैश्विक वाणिज्य में भारत की बढ़ती भूमिका का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने नौ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं और ये सभी विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ हुए हैं।गोयल के अनुसार, इन समझौतों ने भारत की वैश्विक व्यापार स्थिति को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि अब दुनिया यह नहीं पूछती कि भारत के साथ व्यापार करना है या नहीं, बल्कि यह पूछती है कि भारत के साथ व्यापार और कारोबारी संबंध कितनी तेजी से बढ़ाए जा सकते हैं।
भारत ने एक ही दिन में कैसे किए व्यापार वार्ता?
तेजी से बढ़ रही व्यापार कूटनीति का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एक ही दिन में छह घंटे के भीतर भारत ने खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के साथ एफटीए वार्ता शुरू की, इस्राइल के साथ समझौते को अंतिम रूप देने पर चर्चा की और चिली के साथ वार्ता शुरू करने की तैयारी की।मंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात के साथ एफटीए लागू होने के बाद इन देशों के साथ भारत का वस्तु व्यापार दोगुना हो चुका है, जो गहरे व्यापारिक समझौतों के प्रत्यक्ष लाभ को दर्शाता है।
निर्यात वृद्धि को गति देने के लिए गोयल ने चार बिंदुओं की रणनीति पेश की। इसमें एमएसएमई और स्थानीय क्लस्टरों तक एफटीए के लाभ की व्यापक जानकारी पहुंचाना, विश्वस्तरीय गुणवत्ता मानकों पर जोर, उच्च मूल्य वाले उत्पादों के जरिए वैल्यू चेन में ऊपर बढ़ना और जिला स्तर पर निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए बड़ी कंपनियों द्वारा मार्गदर्शन शामिल है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन