{"_id":"69cd41253c23ae81d50e960c","slug":"indigo-airlines-fuel-surcharge-airfare-hike-atf-prices-aviation-industry-business-news-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aviation: इंडिगो ने फिर किराये में ईंधन सरचार्ज बढ़ाने का किया एलान, जानें यात्रियों की जेब पर क्या होगा असर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Aviation: इंडिगो ने फिर किराये में ईंधन सरचार्ज बढ़ाने का किया एलान, जानें यात्रियों की जेब पर क्या होगा असर
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kumar Vivek
Updated Wed, 01 Apr 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार
इंडिगो का कहना है, फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद उसने पूरा बोझ यात्रियों पर नहीं डाला। कंपनी ने सीमित बढ़ोतरी करते हुए किराए को किफायती रखने की कोशिश की है।
इंडिगो
- फोटो : X-@IndiGo6E
विज्ञापन
विस्तार
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का एलान किया है। यह कदम एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में हुई तेजी के कारण उठाया गया है। कंपनी ने इससे पहले 14 मार्च को फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया था।
Trending Videos
कंपनी ने तर्क दिया कि, इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक जेट फ्यूल की कीमतें पिछले महीने में 130 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई हैं। इसी वजह से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। नए फ्यूल चार्ज के साथ टिकटों की कीमतें दो अप्रैल रात 12:01 बजे से लागू होंगी। इसके तहत घरेलू उड़ानों में अधिकतम 950 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अधिकतम दस हजार रुपये तक अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिगो के नए फ्यूल चार्ज:
-
घरेलू उड़ानें:
- 500 किमी तक की उड़ानों में प्रति सेक्टर 275 रुपये का अतिरिक्त चार्ज
- 2,000 किमी से अधिक दूरी वाली उड़ानों पर 950 रुपये का सरचार्ज
- बीच की दूरी वाली उड़ानों के लिए 400 रुपये, 600 रुपये और 800 रुपये के चार्ज तय किए गए हैं
-
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें:
- कम दूरी वाले सब कॉन्टिनेंट सेक्टर: 900 रुपये से शुरू
- यूके और यूरोप लंबी दूरी: प्रति सेक्टर 10,000 रुपये
- मिडिल ईस्ट रूट: तीन से पांच हजार रुपये
- दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन रूट्स: तीन से पांच हजार रुपये
- अफ्रीका रूट: पांच हजार का फ्लैट सरचार्ज
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन