सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Is IndiGo fully prepared for DGCA's new duty regulations? The airline has made this claim

Indigo Crisis: डीजीसीए के नए ड्यूटी नियमों के लिए क्या पूरी तरह तैयार है इंडिगो? एयरलाइन ने किया यह दावा

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 11 Feb 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

इंडिगो ने डीजीसीए को भरोसा दिलाया है कि आज से संशोधित पायलट ड्यूटी नियमों (FDTL) का पूरी तरह पालन किया जाएगा। एयरलाइन का कहना है कि अब पर्याप्त पायलट और जरूरी व्यवस्थाएं मौजूद हैं, जिससे संचालन स्थिर रहेगा।

Is IndiGo fully prepared for DGCA's new duty regulations? The airline has made this claim
इंडिगो की फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को परिचालन व्यवस्थाओं को लेकर आश्वस्त किया है। एयरलाइन ने कहा कि नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल)  नियमों के पूर्ण अनुपालन के लिए सभी आवश्यक परिचालन, रोस्टरिंग और मॉनिटरिंग व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। पायलटों की ड्यूटी से जुड़े नए नियमों पर दी गई अस्थायी छूट 10 फरवरी को समाप्त हो गई। इसके बाद आज डीजीसीए ने विस्तृत बयान जारी कर एयरलाइन की तैयारियों की जानकारी दी।

Trending Videos

दिसंबर की अव्यवस्था के बाद सख्ती

दिसंबर की शुरुआत में भारी परिचालन अव्यवस्था के चलते 3 से 5 दिसंबर के बीच इंडिगो ने 2,507 उड़ानें रद्द की थीं। जांच में ये खामियां आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
  • ऑपरेशन्स का अत्यधिक अनुकूलन पाया गया।
  • नियामकीय तैयारी की कमी पाई गई।
  • सिस्टम सॉफ्टवेयर सपोर्ट में खामियां मिली।
  • प्रबंधन और परिचालन नियंत्रण ढांचे में कमियां पाई गई।

इन कारणों से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। इसके बाद डीजीसीए ने एयरलाइन के विंटर शेड्यूल में 10% कटौती की थी और नए एफडीटीएल नियमों के लागू करने में 10 फरवरी तक सीमित छूट दी थी।

11 फरवरी से पूर्ण अनुपालन की अनुमति

डीजीसीए के अनुसार, इंडिगो ने सूचित किया है कि 11 फरवरी 2026 से संशोधित एफडीटीएल योजना (दिनांक 9 अक्तूबर 2025) के सभी वैधानिक प्रावधान लागू कर दिए जाएंगे। छूट मुख्य रूप से पायलटों की नाइट ड्यूटी और नाइट लैंडिंग समय से संबंधित थी।

नियामक में किन कारकों की समीक्षा की

नियामक ने इस दौरान कहा कि छूट की वैधता अवधि के दौरान, एयरलाइन के उड़ान संचालन की आवधिक समीक्षा बैठकों के माध्यम से बारीकी से निगरानी की गई और यात्रियों के साथ व्यवहार की निगरानी करने और यात्रियों की असुविधाओं को दूर करने के लिए नियामक के अधिकारियों को विभिन्न हवाई अड्डों पर तैनात किया गया था।

इसके अलावा, छूट की अवधि के दौरान निरंतर नियामक निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए उड़ान संचालन की वास्तविक समय की निगरानी हेतु इंडिगो के संचालन नियंत्रण केंद्र में उड़ान संचालन निरीक्षकों (एफओआई) को तैनात किया गया था।

पायलटों की पर्याप्त उपलब्धता 

20 जनवरी को DGCA ने कहा था कि अब एयरलाइन के पास नए नियमों के पालन के लिए पर्याप्त पायलट हैं।

  • 2,400 पायलट-इन-कमांड (आवश्यकता: 2,280)
  • 2,240 फर्स्ट ऑफिसर (आवश्यकता: 2,050)

एयरलाइन प्रतिदिन लगभग 2,200 उड़ानें संचालित करती है। हालांकि, दिसंबर में इसका घरेलू बाजार हिस्सा 63.6% से घटकर 59.6% पर आ गया था।

एयरलाइन पर जुर्माना और बैंक गारंटी

दिसंबर की घटनाओं के बाद DGCAने कुल ₹22.20 करोड़ का जुर्माना लगाया। साथ ही  ₹50 करोड़ की बैंक गारंटी जमा करने का निर्देश दिया और वरिष्ठ प्रबंधन को चेतावनी जारी की। इसके अलावा, नियामक संस्था ने संशोधित एफडीटीएल मानदंडों की निगरानी, योजना और कार्यान्वयन में कमियों के लिए इंडिगो के वरिष्ठ प्रबंधन को चेतावनी जारी की है, संबंधित वरिष्ठ उपाध्यक्ष को परिचालन जिम्मेदारियों से हटाने का निर्देश दिया है, और एयरलाइन को आगे की कार्रवाई करने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed