फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़पति हैं पीएम नरेंद्र मोदी, एक साल में 22 लाख रुपये बढ़ी संपत्ति, नहीं है लोन

Sat, 27 Apr 2019 08:58 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 27 Apr 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi assets increased by 22 lakh rupees in one year
- फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी संपत्ति के मामले में करोड़पति हैं। हालांकि 15 साल गुजरात का मुख्यमंत्री रहने और पांच साल देश के पीएम रहने पर भी उनकी चल-अचल संपत्ति केवल दो करोड़ रुपये से ज्यादा है। वाराणसी से शुक्रवार को नामंकन दाखिल करने के बाद दिए गए शपथ पत्र के अनुसार पिछले एक साल में पीएम मोदी की संपत्ति में केवल 22 लाख 85 हजार 621 रुपये का इजाफा हुआ है।

PM Narendra Modi assets increased by 22 lakh rupees in one year
pm modi road show in varanasi

फिलहाल इतनी है कुल संपत्ति

शुक्रवार को दाखिल किए गए शपथपत्र के अनुसार पीएम मोदी की कुल संपत्ति दो करोड़ 51 लाख 36 हजार 119 रुपये है। अगर चल संपत्ति की बात करें तो पीएम के पास 38750 हाथ में नकदी है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक की गांधी नगर शाखा में केवल चार हजार 143 रुपये हैं। इसके अलावा एक करोड़ 27 लाख 81 हजार 574 रुपये की एफडीआर है। 

PM Narendra Modi assets increased by 22 lakh rupees in one year
पीएम मोदी का वाराणसी में रोड शो - फोटो : ani

20 हजार का है बांड

मोदी ने 20 हजार रुपये एलएंडटी इंफ्रा बांड में निवेश कर रखा है। इसके अलावा एनएससी में सात लाख 61 हजार 466 रुपये और जीवन बीमा पॉलिसी में एक लाख 90 हजार 347 रुपये जमा किए हैं। मोदी के पास किसी तरह का कोई वाहन नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi assets increased by 22 lakh rupees in one year
पीएम मोदी का वाराणसी में रोड शो - फोटो : ani

45 ग्राम की सोने की अंगूठी

मोदी के पास चार सोने की अंगुठियां हैं,जिनका वजन 45 ग्राम है। इसकी कुल कीमत एक लाख 13 हजार 800 रुपये है। वहीं पीएम मोदी ने 85,145 रुपये का अनुमानित आयकर के लिए टीडीएस जमा किया है। इसके अलावा 1,40,895 रुपये का पीएमओ को जमा किया है। 

 

विज्ञापन
PM Narendra Modi assets increased by 22 lakh rupees in one year
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

एक करोड़ की अचल संपत्ति

पीएम मोदी के पास केवल एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। मोदी ने 25 अक्तूबर 2002 को एक संपत्ति 1,30,488 रुपये में खरीदी थी। इस पर उन्होंने 2,47,208 रुपये खर्च किए थे। अभी इस संपत्ति की कीमत बाजार मूल्य के हिसाब से एक करोड़ 10 लाख रुपये है। मोदी पर किसी तरह का कोई लोन नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed