सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi praised Sitharaman's budget's comprehensive roadmap, saying the economy will get a new direction

Budget 2026: पीएम मोदी ने सीतारमण के बजट के व्यापक रोडमैप को सराहा, बोले अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 12 Feb 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त मंत्री सीतारमण के बजट की प्रशंसा की। उन्होंने बजट को व्यापक और परिवर्तनकारी बताते हुए कहा कि यह अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला रोडमैप है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

PM Modi praised Sitharaman's budget's comprehensive roadmap, saying the economy will get a new direction
पीएम मोदी - फोटो : YT (@Narendra Modi)
विज्ञापन

विस्तार

 प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर वित्त मंत्री का भाषण साझा करते हुए जरूरी चीजों का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में 'रिफॉर्म एक्सप्रेस', एमएसएमई को समर्थन, कौशल विकास, नई पीढ़ी के इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे अहम पहलुओं को विस्तार से रखा है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों को 25.44 लाख करोड़ रुपये का हस्तांतरण

वित्त मंत्री ने लोकसभा में बताया कि बजट 2026-27 में राज्यों को करों में हिस्सेदारी और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत कुल 25.44 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जाने का अनुमान है। यह राशि 2025-26 की तुलना में 2.7 लाख करोड़ रुपये अधिक है। उन्होंने विपक्ष के इस आरोप को खारिज किया कि राज्यों को संसाधनों का हस्तांतरण कम किया गया है। 

पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी

बजट 2026-27 में कुल 17.15 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत निवेश का प्रावधान किया गया है, जिसे उन्होंने 4 गुना गुणक प्रभाव वाला बताया। केंद्र का प्रत्यक्ष पूंजीगत व्यय 12.22 लाख करोड़ रुपये है, जो जीडीपी का 3.1 प्रतिशत है और पिछले वर्ष की तुलना में 11.5 प्रतिशत अधिक है। राज्यों को विभिन्न योजनाओं के तहत हस्तांतरण जोड़ने के बाद कुल पूंजीगत व्यय जीडीपी का 4.4 प्रतिशत बैठता है। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे यह आरोप गलत साबित होता है कि राजकोषीय घाटा 4.3 प्रतिशत रखने के लिए विकास व्यय घटाया गया है।

सभी राज्यों के लिए खुली योजनाएं

वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं सभी राज्यों के लिए खुली हैं। राज्य अगर व्यवहार्य प्रस्ताव लेकर आते हैं तो पीएम गति शक्ति के मानकों के तहत मेगा फूड पार्क, आईटी पार्क, स्मार्ट सिटी, जलमार्ग, एलाइड एंड हेल्थ सर्विस हब जैसे प्रोजेक्ट स्थापित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल शिक्षा और उपचार सुविधाओं को एक ही परिसर में विकसित कर भारत को मेडिकल टूरिज्म के बड़े केंद्र के रूप में आगे बढ़ाया जा सकता है।

शिक्षा, कौशल और उद्यमिता पर जोर

युवाओं के लिए शिक्षा और स्किलिंग को एकीकृत करने वाले मेगा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिन्हें औद्योगिक क्लस्टर के पास विकसित किया जा सकता है। इनका उद्देश्य छात्रों को उद्यमिता के लिए तैयार करना है।

कृषि और श्रम-प्रधान क्षेत्रों पर फोकस

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट में श्रम-प्रधान क्षेत्रों और पारंपरिक उद्योगों के पुनरुद्धार पर विशेष ध्यान दिया गया है। उच्च मूल्य वाली कृषि और बागवानी फसलों, विशेषकर नारियल को बढ़ावा देने से एक करोड़ किसानों को लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed