सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Retail Inflation CPI Base Year 2024 Inflation Data Jan 2026 MoSPI Indian Economy Consumer Price Index

Retail Inflation: जनवरी में 2.75% रही खुदरा महंगाई दर, सरकार ने बदला मुद्रास्फीति नापने का तरीका

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 12 Feb 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

जनवरी 2026 में खुदरा महंगाई दर 2.75% रही। सरकार ने सीपीआई का बेस ईयर 2012 से बदलकर 2024 कर दिया है। जानिए महंगाई की नई बास्केट में क्या जुड़ा और क्या हटा।

Retail Inflation CPI Base Year 2024 Inflation Data Jan 2026 MoSPI Indian Economy Consumer Price Index
खुदरा महंगाई दर - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी के लिए नए साल की शुरुआत में राहत भरी खबर आई है। जनवरी 2026 में खुदरा महंगाई दर 2.75% दर्ज की गई है। यह आंकड़े इसलिए खास हैं क्योंकि सरकार ने महंगाई मापने का पैमाना यानी 'बेस ईयर' बदल दिया है। अब 2012 की जगह साल 2024 को आधार मानकर महंगाई के आंकड़े जारी किए गए हैं।

Trending Videos


अब नए तरीके से नापी जाएगी आपकी जेब महंगाई की मार
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में बड़ा बदलाव किया है। सरकार का कहना है कि पिछले एक दशक में लोगों के खर्च करने का तरीका पूरी तरह बदल गया है, इसलिए पुराने पैमाने को अपडेट करना जरूरी था। नए इंडेक्स का ढांचा 'घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण 2023-24' पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई की टोकरी से वीसीआर बाहर, पेन ड्राइव और ओटीटी अंदर 
महंगाई की गणना जिस 'सामान की टोकरी' के आधार पर होती है, उसमें बड़े बदलाव किए गए हैं।

  • क्या बाहर हुआ: वीसीआर, वीसीडी/डीवीडी प्लेयर, रेडियो, टेप रिकॉर्डर, पुराने कपड़े और कैसेट्स को बाहर कर दिया गया है क्योंकि अब इनका इस्तेमाल न के बराबर होता है।
  • क्या शामिल हुआ: अब महंगाई की लिस्ट में ऑनलाइन मीडिया और स्ट्रीमिंग सर्विस (ओटीटी), पेन ड्राइव, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क, बेबीसिटर (आया), एक्सरसाइज इक्विपमेंट और ग्रामीण आवास को जोड़ा गया है। यह बदलाव डिजिटल होती दुनिया और बदलती लाइफस्टाइल को दिखाता है।

शहरों के मुकाबले गांवों में थोड़ी कम महंगाई नए आंकड़ों के मुताबिक, महंगाई अभी काबू में नजर आ रही है:

  • कुल महंगाई: 2.75%
  • ग्रामीण महंगाई: 2.73%
  • शहरी महंगाई: 2.77%
  • खाद्य महंगाई: खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर राष्ट्रीय स्तर पर 2.13% रही।
  • हाउसिंग: आवास से जुड़ी महंगाई 2.05% दर्ज की गई।

क्या होगा असर? 
बेस ईयर बदलने का मतलब सिर्फ तकनीकी बदलाव नहीं है। इसमें अलग-अलग कैटेगरी के 'वेटेज' (महत्व) को बदला गया है। जानकारों का मानना है कि नए बेस ईयर (2024) से नीति निर्माताओं और आरबीआई को ज्यादा सटीक डेटा मिलेगा, जिससे भविष्य में आर्थिक फैसले लेने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed