सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ICAI President Prasanna Kumar D Chartered Accountants ICAI Election Mangesh Pandurang Kinare CA News

New ICAI President: प्रसन्न कुमार डी बने आईसीएआई के नए अध्यक्ष, मंगेश पी किनारे होंगे उपाध्यक्ष

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 12 Feb 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

आईसीएआई ने वर्ष 2026-27 के लिए सीए प्रसन्न कुमार डी को अपना नया अध्यक्ष और मंगेश पांडुरंग किनारे को उपाध्यक्ष चुना है। जानें नए नेतृत्व और संस्थान के विशाल नेटवर्क के बारे में।

ICAI President Prasanna Kumar D Chartered Accountants ICAI Election Mangesh Pandurang Kinare CA News
नए आईसीएआई अध्यक्ष (दाएं) का स्वागत करते निवर्तमान अध्यक्ष सीए चरणजोत सिंह। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

देश में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की शीर्ष संस्था, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने गुरुवार को अपने नए नेतृत्व का एलान किया है। आईसीएआई की काउंसिल ने वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए प्रसन्ना कुमार डी को अपना नया अध्यक्ष चुना है।

Trending Videos


74वें अध्यक्ष के तौर पर संभालेंगे कमान सीए प्रसन्न कुमार डी संस्थान के 74वें अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले वे आईसीएआई के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। अध्यक्ष के साथ ही काउंसिल ने मंगेश पांडुरंग किनारे को संस्थान का नया उपाध्यक्ष निर्वाचित किया है। यह चुनाव आईसीएआई की 26वीं काउंसिल द्वारा संपन्न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉलीबॉल खिलाड़ी से लेकर शीर्ष पद तक का सफर 
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रसन्ना कुमार डी का पेशेवर अनुभव चार दशकों से अधिक का है। वे 1984 में चार्टर्ड अकाउंटेंट बने थे और उन्होंने संस्थान में विभिन्न भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दी हैं। अपने पेशेवर कौशल के अलावा, उनकी खेल में भी रुचि है और वे एक वॉलीबॉल खिलाड़ी भी हैं।

15 लाख सदस्यों का विशाल नेटवर्क 
आईसीएआई दुनिया के सबसे बड़े पेशेवर लेखा निकायों में से एक है। वर्तमान में संस्थान के साथ 15 लाख से अधिक सदस्य और छात्र जुड़े हुए हैं। इसका नेटवर्क बेहद व्यापक है, जिसमें 5 क्षेत्रीय परिषदें और भारत भर में 185 शाखाएं शामिल हैं। वैश्विक स्तर पर भी आईसीएआई की मजबूत उपस्थिति है, जिसके तहत 54 विदेशी चैप्टर और 31 प्रतिनिधि कार्यालय संचालित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed