सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Q3 Results, HAL's profit up 29% to Rs 1866 crore, revenue up over 10%

Q3 Results: एचएएल का मुनाफा 29.6 फीसदी बढ़कर 1866 करोड़ रुपये, आय में 10% से अधिक का उछाल

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 12 Feb 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तीसरी तिमाही में 29 प्रतिशत से अधिक का लाभ दर्ज किया। कंपनी की आय 10.65 प्रतिशत बढ़कर 7,698.80 करोड़ रुपये पहुंच गई।

Q3 Results, HAL's profit up 29% to Rs 1866 crore, revenue up over 10%
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार

सरकारी रक्षा कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (दिसंबर तिमाही) में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी के अनुसार, इस तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा (पीएटी) सालाना आधार पर 29.6 प्रतिशत बढ़कर 1,866.66 करोड़ रुपये हो गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,439.79 करोड़ रुपये था।

Trending Videos


राजस्व मोर्चे पर भी कंपनी ने अच्छी बढ़त हासिल की है। संचालन से आय 10.65 प्रतिशत बढ़कर 7,698.80 करोड़ रुपये रही, जो एक वर्ष पहले की समान तिमाही में 6,957.31 करोड़ रुपये थी। वहीं, कंपनी की कुल आय बढ़कर 8,612.60 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 7,588.71 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने अपना लाभांश किया घोषित

एचएएल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना पहला अंतरिम लाभांश घोषित किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि निदेशक मंडल ने 5 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पर 35 रुपये का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है। यह लाभांश फेस वैल्यू का 700 प्रतिशत है। कंपनी ने कहा कि यह निर्णय बोर्ड बैठक में लिया गया और पात्र शेयरधारकों को नियमानुसार इसका भुगतान किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed