सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Q3 Results: LIC's profit rises IOC's net profit jumps more than four times, Tata Motors get loss

Q3 Results: एलआईसी का मुनाफा 17 फीसदी बढ़कर ₹12958 करोड़, आईओसी के शुद्ध लाभ में चार गुना से अधिक उछाल

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 05 Feb 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

कंपनियों के तीसरी तिमाही के परिणाम घोषित हो रही हैं। एलआईसी और आईओसी ने मुनाफा कमाया है, वहीं टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और एयरटेल भारती को घाटा हुआ है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Q3 Results: LIC's profit rises IOC's net profit jumps more than four times, Tata Motors get loss
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

सरकारी स्वामित्व वाली जीवन बीमा कंपनी एलआईसी ने गुरुवार को दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि में एलआईसी ने ₹11,056 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

Trending Videos


तिमाही के दौरान एलआईसी की नेट प्रीमियम आय बढ़कर ₹1,25,613 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले ₹1,06,891 करोड़ थी। वहीं, कुल आय भी बढ़कर ₹2,33,984 करोड़ पहुंच गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह ₹2,01,994 करोड़ थी। कंपनी ने बताया कि तिमाही में नेट कमीशन भुगतान मामूली बढ़त के साथ ₹6,011 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ₹5,966 करोड़ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईओसी के मुनाफे में चार गुना से अधिक उछाल

इस बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने तीसरी तिमाही में मुनाफे में चार गुना से अधिक उछाल दर्ज किया। कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ अक्तूबर दिसंबर तिमाही में बढ़कर ₹12,125.86 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹2,873.53 करोड़ था।


कंपनी के अनुसार, रिफाइनिंग और मार्केटिंग मार्जिन में मजबूती ने पेट्रोकेमिकल्स सेगमेंट की कमजोरी की भरपाई की। कच्चे तेल की कीमतें कम रहने से रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार हुआ, वहीं ईंधन बिक्री में 5% की वृद्धि दर्ज की गई। IOC ने बताया कि अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान हर बैरल कच्चे तेल को ईंधन में बदलने पर औसतन USD 8.41 की कमाई हुई, जबकि पिछले साल यह USD 3.69 प्रति बैरल थी।

हिंदुस्तान कॉपर का शुद्ध लाभ बढ़कर ₹156.30 करोड़

सरकारी स्वामित्व वाली हिंदुस्तान कॉपर ने गुरुवार को दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर दो गुने से अधिक बढ़कर ₹156.30 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने ₹62.87 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था।

अक्तूबर- दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी की समेकित आय भी मजबूत बढ़त के साथ ₹687.34 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹327.77 करोड़ थी। बेहतर बिक्री और ऊंचे राजस्व के चलते मुनाफे में यह तेज उछाल देखने को मिला। इसके साथ ही, कंपनी ने बताया कि वह अपनी अयस्क उत्पादन क्षमता को मौजूदा 4 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) से बढ़ाकर 2030-31 तक 12.2 MTPA करने की योजना पर काम कर रही है।

टाटा मोटर्स का शुद्ध घाटा ₹3,483 करोड़ रहा

इस बीच टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने तीसरी तिमाही में घाटा दर्ज किया है। कंपनी के नियामकीय दाखिले के अनुसार, तीसरी तिमाही में शुद्ध घाटा ₹3,483 करोड़ रहा, जबकि इस दौरान कुल राजस्व ₹70,108 करोड़ रहा।

भारती एयरटेल मुनाफा 55% गिरा

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने गुरुवार को बताया कि दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध मुनाफा करीब 55% घटकर 6,630.5 करोड़ रुपये रह गया। नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, पिछले साल की समान तिमाही में यह मुनाफा 14,781.2 करोड़ रुपये था, जो मूल कंपनी के शेयरधारकों को आवंटित था। हालांकि, कंपनी की ऑपरेशंस से समेकित आय 19.6% बढ़कर 53,982 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 45,129.3 करोड़ रुपये थी।


अल्फाबेट ने 2025 में पहली बार 400 अरब डॉलर का सालाना राजस्व पार किया

गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट ने 2025 में पहली बार 400 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का वार्षिक राजस्व दर्ज किया है। यह जानकारी कंपनी के सीईओ सुन्दर पिचाई द्वारा साझा किए गए अर्निंग्स हाइलाइट्स में दी गई।

पिचाई ने तिमाही नतीजों को बेहद शानदार बताते हुए कहा कि यह सफलता सर्च और क्लाउड बिजनेस में AI आधारित बुनियादी विस्तार का नतीजा है। रिपोर्ट के अनुसार, सर्च सेगमेंट में साल-दर-साल 17% की वृद्धि हुई है और चौथी तिमाही में सर्च का अब तक का सबसे ज्यादा उपयोग दर्ज किया गया। वहीं, गूगल क्लाउड की आय में 48% की बढ़ोतरी हुई है, जो अब 70 अरब डॉलर से अधिक के वार्षिक रन रेट पर पहुंच चुकी है। क्लाउड का बैकलॉग तिमाही-दर-तिमाही 55% बढ़कर 240 अरब डॉलर हो गया, जो AI उत्पादों की बढ़ती मांग और व्यापक ग्राहक आधार को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed