{"_id":"59f156404f1c1b6a678b7b2d","slug":"rcom-gives-its-seven-thousand-employees-one-month-notice-will-sale-stake-in-tower-business-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"RCom करेगी अपने 7 हजार कर्मचारियों की छुट्टी, एक महीने पहले थमाया नोटिस","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
RCom करेगी अपने 7 हजार कर्मचारियों की छुट्टी, एक महीने पहले थमाया नोटिस
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 26 Oct 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
RCOM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस कम्यूनिकेशन अपने 7 हजार से अधिक कर्मचारियों की छुट्टी करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए कंपनी ने अपनी तरफ से सभी कर्मचारियों को एक महीने का नोटिस थमा दिया है। इससे पहले कंपनी ने अपनी 2जी और डीटीएच सर्विस को बंद करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
रिलायंस कम्यूनिकेशन (Rcom) घाटे के कारण 2जी मोबाइल सर्विस बंद करने जा रही है, हालांकि कंपनी की 3जी और 4जी सर्विस चालू रहेगी। बताया जा रहा है कि आरकॉम की 3जी और 4जी सर्विस मुनाफे में है।
विज्ञापन
पढ़ें- 20 हजार करोड़ के घाटे से परेशान अनिल अंबानी बेचेंगे अपनी बिजली कंपनी
विज्ञापन
रिलायंस टेलीकॉम के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर गुरदीप सिंह ने अपने एक बयान में कहा है, 'हम एक स्थिति में हैं कि हमें वायरलेस बिजनेस को बंद करना पड़ रहा है। हम वायरलेस सर्विस को 30 दिनों से ज्यादा चालू नहीं रख सकते हैं।'
गुरदीप ने इसके साथ ही सभी कर्मचारियों से कहा है कि 30 नवंबर हमारा काम करने का आखिरी दिन होगा। गुरदीप खुद पिछले 6 सालों से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं।
बेचेगा अपना टॉवर बिजनेस भी
कंपनी अपना टॉवर बिजनेस भी बेचने की तैयारी में है। इसके लिए कनाडा की कंपनी ब्रुकफील्ड से बात चल रही है। हालांकि अभी कंपनी का टॉवर बिजनेस काफी अच्छा प्रॉफिट दे रहा है, लेकिन इसमें रिलायंस अपनी हिस्सेदारी बेचने पर लगा हुआ है। जियो के कारण अनिल अंबानी की कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।