{"_id":"6a748bfb0787a711cd0d6d2e","slug":"sarrafa-bazaar-updates-sona-chandi-today-gold-hits-7-week-high-silver-price-rises-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold-Silver Rates: सोना सात हफ्ते के सबसे ऊंचे स्तर पर, चांदी भी उछली; आखिर कीमतों में अचानक क्यों आई तेजी?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold-Silver Rates: सोना सात हफ्ते के सबसे ऊंचे स्तर पर, चांदी भी उछली; आखिर कीमतों में अचानक क्यों आई तेजी?
Thu, 06 Aug 2026 06:58 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:58 PM IST
सार
सोने की कीमत लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़कर सात सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 3,800 रुपये महंगा होकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। वहीं चांदी में भी 2,100 रुपये की तेजी दर्ज की गई। आखिर रुपये की कमजोरी और वैश्विक बाजार के कौन से संकेत सोना-चांदी की कीमतों को नई ऊंचाई पर ले गए? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमतें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में 3,800 रुपये महंगा होकर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पहुंच गया। यह सोने का पिछले सात सप्ताह का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले 18 जून को सोना करीब 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की कीमत भी 2,100 रुपये बढ़कर 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, रुपये में आई कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूती ने घरेलू बाजार में कीमतों को ऊपर पहुंचाया। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे कमजोर होकर 95.24 के स्तर पर बंद हुआ। कमजोर रुपये की वजह से आयातित सोना महंगा हो जाता है, जिसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ता है। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर में नरमी और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने भी सोने की मांग को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, रुपये में आई कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूती ने घरेलू बाजार में कीमतों को ऊपर पहुंचाया। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे कमजोर होकर 95.24 के स्तर पर बंद हुआ। कमजोर रुपये की वजह से आयातित सोना महंगा हो जाता है, जिसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ता है। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर में नरमी और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने भी सोने की मांग को समर्थन दिया।
विज्ञापन
सोने की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह क्या रही?
बाजार जानकारों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी आई। कमजोर अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में नरमी के कारण निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात के प्रबंधन को लेकर ईरान और ओमान के बीच सिद्धांत रूप से सहमति बनने की खबरों पर भी बाजार की नजर रही। इन वैश्विक घटनाक्रमों ने कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन दिया।
विज्ञापन