{"_id":"5ee43134b75cf0099d18f6e4","slug":"sbi-reaches-nclt-to-recover-1200-crores-from-anil-ambani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल अंबानी से 1200 करोड़ की वसूली के लिए एनसीएलटी पहुंचा एसबीआई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अनिल अंबानी से 1200 करोड़ की वसूली के लिए एनसीएलटी पहुंचा एसबीआई
Sat, 13 Jun 2020 07:21 AM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 13 Jun 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
अनिल अंबानी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टेट बैंक ने अनिल अंबानी से दिवालिया कानून के निजी गारंटी उपबंध के तहत 1,200 करोड़ रुपये से वसूली के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का दरवाजा खटखटाया है। अंबानी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस इन्फ्राटेल को दिए कर्ज के लिए निजी गारंटी दी थी।
विज्ञापन
बीएसवी प्रकाश कुमार की अध्यक्षता वाले न्यायाधिकरण ने बृहस्पतिवार को आवेदन पर सुनवाई करते हुए अंबानी को जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। वहीं, अंबानी के प्रवक्ता ने कहा, "यह मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस इन्फ्राटेल के लिए कॉरपोरेट कर्ज से जुड़ा है। यह अंबानी का व्यक्तिगत ऋण नहीं है। दोनों कंपनियों की समाधान योजनाओं को मार्च 2020 में ऋणदाताओं ने 100 प्रतिशत मंजूरी दी थी। इन समाधान योजनाओं को एनसीएलटी, मुंबई की स्वीकृति का इंतजार है। अंबानी इस पर एनसीएलटी के समक्ष याचिका दाखिल करेंगे।"
विज्ञापन