Reliance Infra: अनिल अंबानी की इस कंपनी का नुकसान घटा, शेयरों में दिलचस्पी दिखाने लगे निवेशक
Reliance Infra: सितंबर तिमाही में कंपनी की आमदनी में एक वर्ष पहले की तुलना में नुकसान में गिरावट आई है और यह 162.5 करोड़ रह गया है। पिछले वर्ष इसी तिमाही में कपनी को 306.04 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंन्फ्रास्ट्रक्चर ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार बीती तिमाही में करीब 162 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि इस बीच राहत देने वाली खबर यह है कि बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई है।
सितंबर तिमाही में कंपनी की आमदनी में एक वर्ष पहले की तुलना में नुकसान में गिरावट आई है और यह 162.5 करोड़ रह गया है। पिछले वर्ष इसी तिमाही में कपनी को 306.04 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
दूसरी तिमाही में कंपनी की आमदनी पहले की इसी अवधि की तुलना में 5760.32 करोड़ रुपये से बढ़कर 6411.42 रुपये हो गई। दूसरी तिमाही में कंपनी का खर्च एक वर्ष पहले की समान अवधि के 5,902.71 रुपये से बढ़कर 6,395.09 करोड़ रुपये हो गया।
रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में शुक्रवार को तेजी दिखी। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ 146.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बता दें कि बीते 2 सितंबर को कंपनी के शेयरों के भाव 201.35 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए थे जो कि पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर है।

कमेंट
कमेंट X