फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Top-10 Billionaires: Gautam Adani became 3rd richest person in the world

Top-10 Billionaires: दुनिया के अमीरों में तीसरे नंबर पर गौतम अडानी, अंबानी को मिला यह स्थान

Sun, 30 Oct 2022 02:26 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Oct 2022 02:26 PM IST
सार

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की जगह बरकरार है। फोर्ब्स की सूची में वह 223.8 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ड दूसरे नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
Top-10 Billionaires: Gautam Adani became 3rd richest person in the world
गौतम अडानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की सूची में भारतीय दिग्गज गौतम अडानी का दबदबा कायम है। अडानी एक बार फिर से लंबी छलांग लगाते हुए दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में अडानी की नेटवर्थ 131.3 अरब डॉलर आंकी गई है। नेटवर्थ के मामले में उन्होंने जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है। बेजोस की नेटवर्थ 126.9 अरब डॉलर है। 

विज्ञापन


मस्क की जगह बरकरार 
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की जगह बरकरार है। फोर्ब्स की सूची में वह 223.8 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ड दूसरे नंबर पर हैं, उनकी नेटवर्थ 156.5 अरब डॉलर है। इसके अलावा पांचवे नंबर पर 104.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ वॉरेन बफे, 102.9 अरब डॉलर के साथ छठे नंबर पर बिल गेट्स, 102.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लैरी एलिसन सातवें नंबर पर हैं। 

विज्ञापन

 

अंबानी आठवें नंबर पर 
दुनिया के टॉप टेन अरबपतियों में दो भारतीय हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर गौतम अडानी के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें नंबर पर काबिज हैं। उनकी नेटवर्थ 89.2 अरब डॉलर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed