सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   anil ambani reliance capital to move out from lending business

कर्ज देने के कारोबार से बाहर निकलेगी अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 30 Sep 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
anil ambani reliance capital to move out from lending business
विज्ञापन

संकट में फंसी अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस कैपिटल समूह ने ऋण देने वाली अपनी दो इकाइयों को दिसंबर तक बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रिलायंस कैपिटल बीमा और म्युचुअल फंड आदि का भी कारोबार करती है। रिलायंस कैपिटल की इन दो इकाइयों रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस और रिलायंस होम फाइनेंस की कुल संपत्ति 25,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर अपने 20 साल के इतिहास में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। 

Trending Videos


यह दूसरा कारोबार है, जिससे अनिल अंबानी की अगुवाई वाला समूह किनारा कर रहा है। दो साल पहले समूह ने रिलायंस कम्युनिकेशंस को बंद कर दिया था और अब यह कंपनी दिवाला प्रक्रिया से गुजर रही है। समूह की रक्षा विनिर्माण कंपनी रिलायंस नेवल भी वित्तीय संकट का सामना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबानी ने सालाना आम बैठक में शेयरधारकों को बताया, 'कारोबार में बदलाव के हिस्से के रूप में, रिलायंस कैपिटल ने कर्ज देने के कारोबार से बाहर निकलने का फैसला किया है। हमारी दोनों कर्ज देने वाली इकाइयां रिलायंस कॉमर्शियल और रिलायंस होम फाइनेंस निण समाधान योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए सभी ऋणदाताओं और अन्य हितधारकों के साथ काम कर रही हैं। समाधान योजना के दिसंबर अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।'

उन्होंने कहा कि ऋण कारोबार को बंद करने के बावजूद रिलायंस कैपिटल इन कंपनियों की वित्तीय शेयरधारक बनी रहेगी ताकि नए प्रबंधन के तहत शेयरधारकों की संपत्ति का मूल्य बढ़े और रिलायंस कैपिटल का कर्ज 25,000 करोड़ रुपये तक घट जाए।

अंबानी ने कहा कि समूह ने वित्तीय सेवा क्षेत्र में संकट, रेटिंग एजेंसी एवं ऑडिटरों की तर्कहीन कार्रवाई और आर्थिक सुस्ती को ऋण कारोबार से बाहर निकलने की वजह बताया। निहित स्वार्थों के लिए अफवाह फैलाने और अंधाधुंध बिकवाली ने शेयरधारकों को प्रभावित किया। अंबानी ने दावा किया है कि उनके समूह को नियामकीय एवं मध्यस्थता मामलों में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक मिलने है , जो पिछले पांच से दस सालों से लंबित है।

पहली बार दिवाला शोधन पेशेवर के पास अध्यक्षता

अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशंस के शेयरधारकों की सालाना आम बैठक की अध्यक्षता पहली बार दिवाला शोधन पेशेवर ने की है। यह संभवत: पहला ऐसा मामला होगा जब किसी बड़ी कंपनी की सालाना आम बैठक की अध्यक्षता दिवालाशोधन पेशेवर के पास थी।

इस बार यह बैठक शहर के केसी कॉलेज में हुई। इससे पहले धीरूभाई अंबानी के समय में सालाना आम बैठक क्रिकेट स्टेडियमों में हुआ करती थी। विभाजन के बाद अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी दोनों की कंपनियों की सालाना आम बैठकें दक्षिणी मुंबई के विशाल बिरला मातोश्री ऑडिटोरियम में होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed