फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Reliance Capital stake sale to Nippon Life to be completed soon Anil Ambani

म्यूचुअल फंड कारोबार से बाहर हो रही है अनिल अंबानी की ये कंपनी, बदलेगा ब्रांड का नाम

Tue, 24 Sep 2019 12:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 24 Sep 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Reliance Capital stake sale to Nippon Life to be completed soon Anil Ambani
अनिल अंबानी

अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस कैपिटल के शेयरों की बिक्री की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी। रिलायंस कैपिटल अपने शेयर जापानी कंपनी निप्पॉन लाइफ को बेच रही है। इसके साथ वह म्यूचुअल फंड कारोबार से बाहर हो जाएगी। 

विज्ञापन

कंपनी की कमाई 10 फीसदी बढ़ने की उम्मीद

रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट के मुख्य कार्यकारी संदीप सिक्का ने कंपनी की सालाना आम बैठक में कहा कि इस बिक्री के बाद कंपनी में निप्पॉन लाइफ की हिस्सेदारी 75 फीसदी तक पहुंच जाएगी। भारत में कॉर्पोरेट कर में पिछले सप्ताह घोषित कटौती के बाद कंपनी की कमाई 10 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

ब्रांड नाम में होगा बदलाव 

सिक्का ने कहा कि शेयर बिक्री की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सौदा पूरा होने के बाद कंपनी के ब्रांड नाम में बदलाव होगा। हालांकि, नए ब्रांड का नाम क्या होगा, इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि सौदे के बाद प्रबंधन टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। कर्ज संकट से जूझ रहे अनिल धीरूभाई अंबानी समूह ने म्यूचुअल फंड कारोबार से बाहर आने का फैसला किया है ताकि वह अपना कर्ज कम कर सके। कंपनी के म्यूचुअल फंड कारोबार में प्रबंधन के अधीन संपत्ति 2018-19 में 2.34 लाख करोड़ रुपये रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलायंस कैपिटल की रेटिंग में हुई कटौती

इससे पहले शुक्रवार को केयर रेटिंग्स ने अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल की रेटिंग घटा दी थी। रिलायंस कैपिटल की रेटिंग अब डबल बी से घटाकर डी कर दी गई है। 

इसलिए घटाई गई रेटिंग

रेटिंग घटाने से कंपनी पर काफी फर्क पड़ेगा। इससे रिलायंस कैपिटल के ऊपर करीब 38 हजार करोड़ रुपये का कर्ज जोखिम की श्रेणी में आ गया है। केयर रेटिंग्स ने रेटिंग कम करने का कारण कई कर्जदाताओं को कंपनी द्वारा कूपन पेमेंट में देरी बताया है। 

रिलायंस कैपिटल ने बताई वजह

इस संदर्भ में रिलायंस कैपिटल ने कहा है कि बैंक के सर्वर में कुछ तकनीकी समस्या थी, जिसके वजह से कूपन पेमेंट में देरी हुई और तकनीकी समस्या के दूर होते ही अगले कार्यकारी दिन पेमेंट हो गया था। इसके साथ ही एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने यह भी बताया कि रेटिंग एजेंसी ने इस डाउनग्रेड पर अपना पक्ष रखने की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed