{"_id":"5f0068135fa8c12db717b927","slug":"reliance-infrastructure-default-seven-times-in-repayment-of-yes-bank-loan-in-last-five-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले पांच महीनों में सात बार रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर हुई डिफॉल्ट, यस बैंक समेत कई कर्जदाताओं का भुगतान नहीं","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
पिछले पांच महीनों में सात बार रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर हुई डिफॉल्ट, यस बैंक समेत कई कर्जदाताओं का भुगतान नहीं
Sat, 04 Jul 2020 04:59 PM IST
Tanuja Yadav
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 04 Jul 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल अंबानी की नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंफ्रस्ट्रक्चर पिछले पांच महीनों में यस बैंक का कर्ज वापस लौटाने में सात बार डिफाल्ट हुई है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में इस बात का खुलासा हुआ है, यही नहीं अनिल अंबानी की कंपनी जम्मू-कश्मीर बैंक और एसआरईआई इक्विपमेंट फाइनेंस को पैसा चुकाने में चार बार डिफॉल्ट हुई है।
विज्ञापन
स्टॉक एक्सचेंज की दी गई जानकारी के मुताबिक रिलायंस इंफ्रा एक फरवरी 2020 से लेकर अब तक यस बैंक का कर्ज नहीं चुका पाई है और भुगतान करने में सात बार डिफाल्ट हुई है। यह यस बैंक से 3,627 करोड़ रुपये और 945 करोड़ रुपये के दो टर्म लोन का समय पर भुगतान नहीं कर पाई।
विज्ञापन
इसके अलावा कंपनी ने जेएंडके बैंक से 75 करोड़ रुपये और एसआरईआई इक्विपमेंट फाइनेंस से 27 करोड़ रुपये के लोन के भुगतान करने में डिफॉल्ट कर दिया। रिलायंस इंफ्रा का फाइनेंशियल क्रेडिटर्स से कुल उधारी 31 मई 2020 तक 4,675 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
इस उधारी में यस बैंक, जेएंडके बैंक और एसआरईआई इक्विपमेंट फाइनेंस से कर्ज शामिल थे। कंपनी का छोटा और बड़ा कर्ज मिलाकर कुल 6,325 करोड़ रुपये लोन रहा है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने इससे पहले अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया था कि 31 मार्च 2020 तक 3,315 करोड़ रुपये का भुगतान करने में डिफॉल्ट हुआ है।
इस डिफॉल्ट में 33 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) धारकों सहित विभिन्न उधारदाताओं को ब्याज और मूलधन दोनों का पेमेंट शामिल था। डिफॉल्ट की अवधि एक दिन से लेकर 640 दिन तक थी। इसके अलावा कंपनी ने अपने कारोबार पर कोविड-19 के प्रभाव को भी स्वीकार किया।
दुनिया भर में कारोबार बेहद बुरी तरह से प्रभावित है और सभी क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण गिरावट आई है। सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्माण गतिविधि में रुकावट, सप्लाई चेन में बाधा और अनुपलब्धता के कारण कंपनी का कारोबार भी प्रभावित हुआ है।