{"_id":"5bf7c90dbdec2241be1de088","slug":"companies-to-stop-discount-cashback-offers-on-e-commerce-websites","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन सामान खरीदने पर नहीं मिलेगी भारी छूट, लगाम लगाने की तैयारी में कंपनियां","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
ऑनलाइन सामान खरीदने पर नहीं मिलेगी भारी छूट, लगाम लगाने की तैयारी में कंपनियां
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन सामान खरीदने पर मिलने वाली भारी छूट अब खत्म होने जा रही है। कंपनियों ने इसके लिए लगाम लगाने की तैयारी शुरू कर ली है। इस बार फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियों ने दो साल बाद फिर से भारी छूट के साथ सामान बेचे थे।
विज्ञापन
ऑफलाइन सेल हुई प्रभावित
देश की प्रमुख कंपनियों की मानें तो उत्पादों पर ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा दी गई भारी छूट के कारण उनकी ऑफलाइन सेल काफी प्रभावित हो गई। सोनी, एप्पल, एलजी, यूरेका फोर्ब्स जैसी कंपनियां अब सीधे विपणन करने का करार ई-कॉर्मस कंपनियों के साथ कर रही हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन ने नवरात्र से लेकर दिवाली के बीच भारी छूट और कैशबैक देकर के उत्पादों को बेचा था।
विज्ञापन
एमआरपी से कम कीमत पर सामान
ई-कॉमर्स कंपनियों ने एमआरपी से भी बहुत कम कीमत पर सामान बेचा था। इससे दुकानों पर सेल न के बराबर हो गई थी। जिसका खामियाजा दुकानों के साथ-साथ इन कंपनियों को भी उठाना पड़ा था। यूरेका फोर्ब्स ने 200 वितरकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर दिया हैं, जिन्होंने अपना सामान ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाकर के बेचा।
विज्ञापन
इन कंपनियों ने किया करार
सोनी, एप्पल, एलजी जैसी कंपनियों ने फ्लिपकार्ट और अमेजन के साथ सीधे ऑनलाइन सामान बेचने के लिए करार किया है। अब इन कंपनियों के रिटेलर इन वेबसाइट्स पर सामान नहीं बेच सकेंगे।