सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Proposal to divide the debt ridden Anil Ambanis company Ryan Capital into four parts

Anil Ambani: पूरी तरह से बदल जाएगा अनिल अंबानी की कंपनी का ढांचा, चार हिस्सों में बंटेगी रिलायंस कैपिटल

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 21 Oct 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

रिलायंस कैपिटल के लिए बोली प्रक्रिया पहले से ही अंतिम चरण में है। कर्ज में डूबी इस कंपनी के जनरल इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस वेंचर्स खरीदने की सूची में चार कंपनियां पिरामल, ज्यूरिख, एडवेंट प्राइवेट क्विटी और आदित्य बिड़ला कैपिटल शामिल हैं।

Proposal to divide the debt ridden Anil Ambanis company Ryan Capital into four parts
अनिल अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भारी कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल का स्ट्रक्चर  पूरी तरह से बदल सकता है। दरअसल, कंपनी के एडमिनिस्ट्रेटर ने इसे चार हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव रखा है। रिलायंस कैपिटल इस समय दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। इसके लिए शेयरों की ट्रेडिंग बीते एक महीने से बंद है। 

Trending Videos


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस कैपिटल के लिए बोली प्रक्रिया पहले से ही अंतिम चरण में है। कर्ज में डूबी इस कंपनी के जनरल इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस वेंचर्स खरीदने की सूची में चार कंपनियां पिरामल, ज्यूरिख, एडवेंट प्राइवेट क्विटी और आदित्य बिड़ला कैपिटल शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के एडमिनिस्ट्रेटर ने आरबीआई को पत्र लिखकर प्रस्ताव पर अपनी राय या मंजूरी मांगी है। आरबीआईटी के मौजूदा नियमों के तहत, एक कंपनी में एक से ज्यादा सीआईसी की अनुमति नहीं है। इसलिए, रिलायंस कैपिटल सीआईसी में चार सीआईसी के पुनर्निर्माण के लिए आरबीआई की हरी झंडी की जरूरत होगी। 

प्रस्तावित चार सीआईसी रियालंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी (आरजीआईसी), रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (आरएनएलआईसी), आरसीएपी के अन्य कारोबार, जिनमें रिलायंस सिक्योरिटीज, एआरसी, प्राइवेट इक्विटी, इंवेस्टमेंट रियल एस्टेट, रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस और रिलायंस होम फाइनेंस आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed