फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   sensex opening bell share market opening sensex bse nifty share market news and updates

The Bonus Market Update: हल्की बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 49 अंक चढ़ा; निफ्टी 24350 के करीब

Fri, 31 Jul 2026 10:14 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 31 Jul 2026 10:14 AM IST
सार

शेयर बाजार में हल्की बढ़त के साथ रुपये ने भी दिखाई मजबूती। सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया तनाव के असर के बारे में जानिए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
sensex opening bell share market opening sensex bse nifty share market news and updates
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 49.91 अंक चढ़कर 77,970.95 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 28 अंक की बढ़त के साथ 24,343.65 अंक पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत 
विदेशी निवेश बढ़ने और दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया मजबूत हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे चढ़कर 95.30 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, डॉलर के मजबूत होने से रुपये की बढ़त सीमित रही। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.40 के स्तर पर खुला। बाद में इसमें मजबूती आई और यह 95.30 के स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले कारोबारी बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की बढ़त है। रुपया लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ है। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़कर 95.50 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये पर क्या है एक्सपर्ट की राय?
चॉइस ब्रोकिंग के कमोडिटी और करंसी एनालिस्ट (टेक्निकल रिसर्च) आमिर मकदा ने कहा कि शुक्रवार को रुपये में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट से रुपये को डॉलर के मुकाबले मजबूती मिल सकती है। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की लगातार दखल देने की उम्मीद भी रुपये को सहारा दे रही है।

पश्चिम-एशिया तनाव का क्या असर?
इस बीच, गुरुवार को अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे पर कई मिसाइल हमले किए। दोनों देशों के बीच जवाबी हमलों का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। इससे जल्द समाधान की उम्मीद कम होती दिख रही है।

कुछ समय की शांति के बाद एक बार फिर बड़े युद्ध का खतरा बढ़ गया है। इस लड़ाई के और देशों तक फैलने की आशंका जताई जा रही है। जॉर्डन ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन ईरान की मिसाइलों को रोकने का दावा किया। वहीं, कुवैत ने कहा कि देश के उत्तरी हिस्से में हुए एक हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है।


डॉलर और कच्चे तेल का क्या हाल रहा?
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.35 प्रतिशत बढ़कर 100.21 पर कारोबार कर रहा था। दुनिया में कच्चे तेल की कीमत तय करने वाला प्रमुख मानक ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत गिरकर 88.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विदेशी निवेशकों ने कितना निवेश किया?
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध रूप से 3,623.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed