सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   116 crore FD scam: Corporation writes to administration for CBI probe

116 करोड़ एफडी घोटाला: सीबीआई जांच के लिए निगम ने प्रशासन को लिखा पत्र

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
116 crore FD scam: Corporation writes to administration for CBI probe
विज्ञापन
चंडीगढ़। 116 करोड़ रुपये के एफडी घोटाले के मामले में चंडीगढ़ नगर निगम ने अब सीबीआई जांच के लिए प्रशासन को औपचारिक पत्र भेज दिया है। इसके साथ ही जांच एजेंसी को मामला सौंपने का अंतिम निर्णय अब यूटी प्रशासन के लोकल गवर्नमेंट विभाग के हाथ में आ गया है।
Trending Videos

8 अप्रैल को हुई निगम सदन की बैठक में इस घोटाले को लेकर तीखी बहस और हंगामा हुआ था। इसके बाद सदन ने सर्वसम्मति से मामले की जांच सीबीआई से कराने का प्रस्ताव पारित किया था। बैठक के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने निगम अधिकारियों के साथ-साथ मेयर सौरभ जोशी को भी घेरा। मेयर के निर्देश पर श्वेत पत्र पेश किया गया लेकिन पार्षद संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अकाउंट ब्रांच की गंभीर खामियां सामने आई हैं। एक सुपरिटेंडेंट समेत दो कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने भी माना कि प्रकरण में वित्तीय अनियमितताएं और लापरवाही हुई है। इसके मद्देनजर मामले का स्पेशल ऑडिट शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed