{"_id":"69da3fe2c6f096e99a0b3d1b","slug":"panchkula-hisar-faridabad-have-become-major-centers-of-startups-cm-saini-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-992955-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला, हिसार, फरीदाबाद बने स्टार्टअप के प्रमुख केंद्र : सीएम सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला, हिसार, फरीदाबाद बने स्टार्टअप के प्रमुख केंद्र : सीएम सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
मुख्यमंत्री ने हरियाणा में निवेश के लिए टाइकॉन चंडीगढ़ में आए उद्यमियों का किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टाइकॉन चंडीगढ़ समिट 2026 में आए उद्योगपतियों और निवेशकों से हरियाणा में निवेश के नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। शुक्रवार को समिट में 12 देशों और 27 राज्यों से आए उद्यमियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार किया है जिससे उनके लिए ज्यादा अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। राज्य में 9,500 से अधिक स्टार्टअप्स शुरू हो चुके हैं जिनमें 50 प्रतिशत महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। उनका लक्ष्य महिलाओं की संख्या को 60 प्रतिशत तक बढ़ाना है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और हिसार जैसे शहर अब स्टार्टअप्स के प्रमुख केंद्र बन गए हैं। खासकर आईटी, एग्रीटेक, फिनटेक, हेल्थटेक और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में यहां काफी काम हो रहा है।
उन्होंने राज्य की बड़ी अवसंरचना परियोजनाओं का भी जिक्र किया। इनमें आईएमटी सोहना में 500 एकड़ का इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, नारनौल में मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स हब और हिसार में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर शामिल हैं। इसके अलावा राज्य में 10 नए औद्योगिक टाउनशिप भी बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के तेजी से बढ़ने की बात की जहां करीब 28,000 इकाइयां पहले ही स्थापित हो चुकी हैं। साथ ही उन्होंने राज्य के लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम के बारे में भी बताया जो लगातार विस्तार कर रहा है। हरियाणा इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान और उत्तर भारत में पहले स्थान पर है। राज्य का लगभग 57 प्रतिशत क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आता है जिसे एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) सेक्टर में भी निवेश बढ़ाने की बात की और कहा कि राज्य सरकार ने इस क्षेत्र में निवेशकों के लिए कई प्रोत्साहन और सुविधाएं प्रदान की हैं।
मुख्यमंत्री ने निवेशकों और उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उन्हें हर संभव मदद और मार्गदर्शन देगी ताकि वे अपने विचारों को सफल व्यवसायों में बदल सकें। इस अवसर पर उद्योग विभाग के आयुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने राज्य के आईटी और आईटीईएस क्षेत्र में हो रही प्रगति के बारे में बताया। टाई चंडीगढ़ के अध्यक्ष पुनीत वर्मा और अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी अपने विचार साझा किए।
Trending Videos