सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 new buses to join CTU fleet, will pick up speed from 7 to 10 pm

Chandigarh News: सीटीयू के बेड़े में शामिल होंगी 40 नई बसें, 7 से लॉन्ग पर पकड़ेंगी रफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
40 new buses to join CTU fleet, will pick up speed from 7 to 10 pm
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ और आसपास के राज्यों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के बेड़े में 7 मई से 40 नई अत्याधुनिक लॉन्ग रूट बसें जुड़ने जा रही हैं। इस बड़ी खेप के शामिल होने के साथ ही सीटीयू के लॉन्ग रूट बेड़े की क्षमता बढ़कर 207 हो जाएगी। वर्तमान में सीटीयू के पास लंबी दूरी के रूटों पर चलने के लिए 167 बसें उपलब्ध हैं।
Trending Videos

परिवहन विभाग के इस बड़े कदम से न सिर्फ यात्रियों का सफर आरामदायक होगा, बल्कि अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को भी नई गति मिलेगी। बताया जाता है कि यह बसें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रूटों पर चलेंगी। इस विस्तार के बाद सीटीयू की दैनिक परिचालन क्षमता में 18,000 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। इससे प्रतिदिन लगभग 6 लाख रुपये की अतिरिक्त आय होगी। सीटीयू के एक अधिकारी ने बताया कि 7 अप्रैल से सीटीयू की इन बसों को लांग रूट पर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed