{"_id":"5c4c3f4ebdec227376727471","slug":"70th-republic-day-2019-beating-the-retreat-ceremony-on-wagah-border-vicky-kaushal-varun-dhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"#RepublicDay: वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी, भारतीय जवानों का जोश देख थर्राया पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#RepublicDay: वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी, भारतीय जवानों का जोश देख थर्राया पाकिस्तान
Sun, 27 Jan 2019 09:12 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 27 Jan 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
वाघा बॉर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के अवसर अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए उमड़े 30 हजार से अधिक पर्यटकों से जब ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म के स्टार विक्की कौशल ने आवाज लगाकर पूछा ‘हाउस दा जोश’तो जवाब में लोगों ने जोश के साथ यस सर कहा। फिल्म की स्टार कास्ट और सीमा सुरक्षा बल के जवानों को देख वहां मौजूद हर व्यक्ति देशभक्ति के जज्बे से भर उठा।
वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था। इस दौरान अभिनेता वरुण धवन ने भी बीएसएफ की यूनिफार्म पहनकर शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही अभिनेत्री यामी गौतम, कोरियोग्राफर रैमा डिसूजा और गायक सरताज भी जवानों का हौसला बढ़ाते नजर आए। गणतंत्र दिवस पर अटारी सीमा पर परेड की शुरुआत बल की महिला जवानों ने की।
महिला जवान बीएसएफ मुख्यालय से निकलकर भारत-पाकिस्तान सीमा को विभाजित करने वाले गेट के नजदीक पहुंचती है। बॉर्डर पर लहरा रहे तिरंगे को सलामी देने के बाद वहां रुक जाती है। उसके बाद जवान तेजी से चलते हुए जीरो लाइन के पास आकर उस पार परेड कर रहे पाकिस्तान रेंजर को अपनी भाव भंगिमाओं से ललकारते हैं। जब दोनों देशों के राष्ट्र ध्वज उतर रहे होते हैं उस पल को कैद करने के लिए लोग अपने मोबाइल और कैमरे लेकर तैयार रहते हैं।