फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A team from the Centre will arrive to assess need-based changes and will visit houses in Chandigarh.

Chandigarh News: नीड बेस्ड चेंज पर केंद्र से आएगी टीम, चंडीगढ़ में घरों का करेगी दौरा

Sun, 25 Oct 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A team from the Centre will arrive to assess need-based changes and will visit houses in Chandigarh.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के 65 हजार मकानों में नीड बेस्ड चेंज को लेकर लंबे समय से समाधान का इंतजार कर रहे हजारों परिवारों के लिए अहम कदम उठाया जा रहा है। चंडीगढ़ में दिल्ली मॉडल लागू करने की संभावनाएं परखने के लिए केंद्र सरकार की टीम दिवाली के बाद शहर का दौरा करेगी। टीम सेक्टर-40, 41, 29, 28, 44, 48, 49 समेत अन्य सेक्टरों में हाउसिंग बोर्ड के मकानों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

टीम मकानों के मौजूदा स्ट्रक्चर, अतिरिक्त निर्माण, कमरों के आकार में बदलाव और अन्य आंतरिक व बाहरी परिवर्तनों का आकलन करेगी। स्ट्रक्चरल सर्वे के बाद रिपोर्ट तैयार होगी, जिसके आधार पर दिल्ली के मानकों को चंडीगढ़ में लागू करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचबी के सीईओ डी कार्तिकेयन ने बताया कि लोगों ने अपनी जरूरतों के अनुसार मकानों में कई बदलाव किए हैं। इनके नियमितीकरण को लेकर निवासी लंबे समय से नीति बनाने की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार और मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स से मंजूरी मिलने पर बदलावों को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत मामूली फीस लेकर रेगुलराइज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बनेगी नीति
दिल्ली मॉडल लागू करने से पहले यह जांचा जाएगा कि मकानों में किए गए बदलाव निर्धारित मानकों और सुरक्षा नियमों के अनुरूप हैं या नहीं। सर्वे से तय करने में मदद मिलेगी कि किन बदलावों को अनुमति दी जा सकती है और किन पर प्रतिबंध जरूरी होगा। अंतिम निर्णय सर्वे रिपोर्ट, संबंधित अधिकारियों की मंजूरी और प्रस्तावित नीति की शर्तों पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed