{"_id":"6a0398be101fe0943108613f","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-in-broad-daylight-in-dadwa-suraj-suffered-for-25-minutes-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-1018668-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दड़वा में मर्डर: युवक को घेरकर चाकुओं से गोदा, 25 मिनट तड़पता रहा सूरज; वीडियो बनाने में लगे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दड़वा में मर्डर: युवक को घेरकर चाकुओं से गोदा, 25 मिनट तड़पता रहा सूरज; वीडियो बनाने में लगे रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
सार
वारदात शाम करीब सवा छह बजे गुरुद्वारा साहिब के नजदीक हुई। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला रंजिश से जुड़ा लग रहा है।
दड़वा में युवक की हत्या पर विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ के दड़वा की गैस कॉलोनी में मंगलवार शाम 18 फीट रोड पर 20 वर्षीय युवक सूरज उर्फ सागर की चार-पांच युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हमले के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे लेकिन कोई भी युवक को बचाने के लिए आगे नहीं आया। कई लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते रहे जबकि सूरज सड़क पर करीब 25 मिनट तक तड़पता रहा।
वारदात शाम करीब सवा छह बजे गुरुद्वारा साहिब के नजदीक हुई। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला रंजिश से जुड़ा लग रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी युवक को घेरकर लगातार चाकुओं से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। सूरज जान बचाने के लिए भागता रहा लेकिन आरोपी उसे लात-घूंसों से पीटते हुए लगातार वार करते रहे।
परिजनों का आरोप है कि वारदात के दौरान किसी ने न पुलिस को समय पर सूचना दी और न ही एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की। पिता मुकेश ने कहा कि अगर लोग डंडे लेकर भी आगे आ जाते तो उनका बेटा बच सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में आरोपी साफ दिखाई दे रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस उन्हें पकड़ने में समय लगने की बात कह रही है।
Trending Videos

स्कूटी लगाकर रोका रास्ता, फिर किया हमला
सूरज अपने दोस्त पांडू के साथ बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वे 18 फीट रोड पर पहुंचे, आरोपियों ने स्कूटी आगे लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। पांडू मौके से भाग गया जबकि आरोपियों ने सूरज को चारों तरफ से घेर लिया। दो युवकों के हाथ में चाकू थे। सूरज किसी तरह वहां से भागा लेकिन कुछ दूरी पर गिर पड़ा।इसके बाद भी आरोपी उसके पीछे पहुंचे और लगातार चाकू मारते रहे। वारदात के बाद आरोपी मृतक की बाइक लेकर भागने की कोशिश भी करते रहे। काफी देर तक बाइक स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले। जाते समय भी आरोपी बाइक पर लातें मारते दिखाई दिए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।