{"_id":"69809b134043db8532028180","slug":"aai-deployment-at-halwara-airport-within-a-week-preparations-underway-for-delhi-flight-from-march-1st-chandigarh-news-c-74-1-spkl1022-114137-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हलवारा एयरपोर्ट पर एक हफ्ते में एएआई की तैनाती, 1 मार्च से दिल्ली उड़ान की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हलवारा एयरपोर्ट पर एक हफ्ते में एएआई की तैनाती, 1 मार्च से दिल्ली उड़ान की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
-एयर इंडिया सप्ताह में सात दिन उड़ान भरने को तैयार, सुरक्षा और तकनीकी हैंडओवर अंतिम चरण में-- -
कंवरपाल
हलवारा। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा पर संचालन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अगले एक हफ्ते में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अधिकारी और स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी। संभावना है कि साहनेवाल एयरपोर्ट की पूरी टीम को हलवारा भेजा जाएगा, क्योंकि मौजूदा सीईओ जगीर सिंह दोनों एयरपोर्ट का कार्यभार संभाल रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार 1 मार्च से हलवारा-दिल्ली उड़ान शुरू करने को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की अहम बैठक 4 फरवरी को प्रस्तावित है। इस बैठक के बाद दिल्ली से एएआई की नई टीम की तैनाती पर भी निर्णय लिया जा सकता है जिसका औपचारिक खुलासा दो-तीन दिन में होने की संभावना है।
पहले एयर इंडिया ने सप्ताह में दो दिन हलवारा-दिल्ली उड़ान की सहमति दी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर पांच दिन किया गया। सांसद राजिंदर गुप्ता की लुधियाना के उद्योगपतियों और मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई बैठकों के बाद अब सप्ताह में सातों दिन उड़ान का ऐलान किया गया है। इससे औद्योगिक नगरी लुधियाना और आसपास के इलाकों को बड़ी राहत मिलेगी।
पीडब्ल्यूडी से एएआई को हैंडओवर अंतिम दौर में
हलवारा एयरपोर्ट का कार्यभार पीडब्ल्यूडी से एएआई को सौंपने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। डीसी हिमांशु जैन के अनुसार, हैंडओवर कई चरणों में होता है, जिसमें सुरक्षा और तकनीकी पहलू शामिल हैं इसलिए इसमें समय लगता है। उद्घाटन की तारीख घोषित होने के बाद हलवारा एयरपोर्ट को इंटरनेट सर्च इंजनों पर रिकॉर्ड संख्या में खोजा गया। पंजाब के अलावा हरियाणा और राजस्थान सीमा से सटे क्षेत्रों से भी यात्रियों की उत्सुकता सामने आई है जिससे एयर इंडिया भी उत्साहित है।
सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य की योजना
फिलहाल एयरपोर्ट की सुरक्षा पंजाब पुलिस के जिम्मे है। 54 सदस्यीय आईआरबी दल को थाना सुधार के पास अंबेडकर भवन में ठहराया गया है। जल्द ही एयरपोर्ट परिसर में मुख्य द्वार के पास अस्थायी गार्ड रूम बनाया जाएगा, बाद में सुरक्षा बल के लिए स्थायी इमारत बनेगी। भविष्य में यहां सीआईएसएफ की तैनाती होगी। हलवारा एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के रनवे और अत्याधुनिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल का उपयोग होगा। यहां किसी भी मौसम में बड़े विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ संभव है। इसके विपरीत साहनेवाल एयरपोर्ट का रनवे छोटा और एटीसी सीमित था, जिससे खराब मौसम में उड़ानें रद्द होती थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल उद्घाटन के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने जल्द दिल्ली उड़ान शुरू होने का भरोसा दिया है। यात्री और कारोबारी वर्ग अब पहली उड़ान का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
Trending Videos