सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   A plan for 6,000 new ration depots has been prepared, and the file has reached the Chief Minister's office.

Chandigarh-Haryana News: 6 हजार नए राशन डिपो का खाका तैयार, सीएम के दफ्तर पहुंची फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
- 33 फीसदी राशन डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे
Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने प्रदेशभर में 6 हजार नए राशन डिपो खोलने का खाका तैयार किया है। इस संबंध में विभाग ने पूरा प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दफ्तर में स्वीकृति के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही प्रदेशभर में नए राशन डिपो आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
यह योजना राज्य में बढ़ती आबादी और राशन कार्डधारकों की संख्या को देखते हुए तैयार की गई है ताकि उपभोक्ताओं को उनके घर के नजदीक ही सस्ता राशन आसानी से उपलब्ध हो सके। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर ने बताया कि अब सीएम से मंजूरी मिलते ही राशन डिपो अलॉट कर दिए जाएंगे। इस योजना की सबसे अहम बात यह है कि नए राशन डिपो के आवंटन में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। यानी 6 हजार नए डिपो में से लगभग 2 हजार डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इस प्रक्रिया में विधवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर 500 राशन कार्ड पर एक नया डिपो
अब हर गांव में 500 राशन कार्ड पर एक नया राशन डिपो खोला जाएगा। इससे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी वार्डों में राशन वितरण व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। वर्तमान में प्रदेश में 9247 राशन डिपो संचालित हैं जिनके माध्यम से लगभग 40 लाख परिवारों को सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में केंद्र सरकार की गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 32 लाख परिवारों को नियमित रूप से राशन का वितरण किया जा रहा है।



राशन डिपो आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ऑनलाइन होगी। आवेदन अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से लिए जाएंगे ताकि किसी भी तरह की सिफारिश या गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। 21 से 45 वर्ष की आयु के 12वीं पास और कंप्यूटर के बुनियादी ज्ञान वाले हरियाणा निवासी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed