{"_id":"6980aed7306c4d675a0fd4a6","slug":"haryana-receives-railway-budget-of-3566-crore-150-crore-more-than-the-previous-year-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा को मिला 3566 करोड़ का रेल बजट: पिछली बार के मुकाबले 150 करोड़ ज्यादा, हाईड्रोजन ट्रेन की सौगात जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा को मिला 3566 करोड़ का रेल बजट: पिछली बार के मुकाबले 150 करोड़ ज्यादा, हाईड्रोजन ट्रेन की सौगात जल्द
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि इस बजट से कई विकास कार्य किए जाएंगे। हरियाणा में मौजूदा समय में 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
बजट को लेकर जानकारी देते रेलवे अधिकारी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
केंद्र सरकार रेलवे बजट के तहत हरियाणा को 3566 करोड़ रुपये का आवंटन किया है जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले 150 करोड़ रुपये अधिक है। ऐसे में लंबित परियोजनाओं को पूरा किया जा सकेगा। पिछले वर्ष 2025-26 में हरियाणा को 3416 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया था। सोमवार को ऑनलाइन पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि इस बजट से कई विकास कार्य किए जाएंगे। हरियाणा में मौजूदा समय में 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें 34 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है और कुछ नई रेल लाइन भी बिछाई जा रही हैं।
Trending Videos
रेल मंत्री ने बताया कि हरियाणा में सभी रेल खंड बिजली संचालित हो गए हैं, वहीं यूपी से पंजाब तक बिछाया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर काफी अहम कड़ी बन गया है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का कार्य अभी तीन साल में पूरा होगा। इसे पूरा करने का लक्ष्य पांच साल निर्धारित किया गया है और दो वर्ष का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
80 हजार करोड़ रुपये का राजस्व
वहीं हरियाणा के पानीपत में चल रहे हाईड्रोजन ट्रेन के संबंध में रेल मंत्री ने बताया कि ट्रेन की पूरी टेस्टिंग हो रही है और जल्द इसका विधिवत उद्धाटन किया जाएगा ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। वहीं दिल्ली-अमृतसर के बीच बुलेट ट्रेन को लेकर उन्होंने बताया कि प्राथमिक चरण में देश के अन्य रेल खंड पर पहले फेस का कार्य चल रहा है। दूसरे फेज में दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन के प्रस्ताव का आकलन किया जाएगा। रेलवे ने यात्री टिकट से पिछले वर्ष 75 हजार करोड़ का राजस्व अर्जित किया था जो इस वर्ष 80 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विश्व में सबसे उत्कृष्ट ट्रेन वंदे भारत
रेल मंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान अपने विदेशी दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत में चल रही वंदे भारत विश्व में चल रही अन्य ट्रेनों से काफी बेहतर और सुरक्षित हैं। इन ट्रेनों में कंपन, आवाज और अन्य सुविधाएं विश्व की ट्रेनों से काफी उत्कृष्ट हैं और वहां के इंजीनियर भी वंदे भारत की तारीफ की चुके हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच संचालित वंदे भारत को लेकर भी यात्रियों में काफी खुशी है और सफर के दौरान यात्री उन्हें इसके लिए बधाई भी देते हैं।