{"_id":"69dc0d93c34864e3420ff3af","slug":"chairman-conducts-surprise-inspection-of-mandi-checks-food-quality-in-canteen-ambala-news-c-36-1-sknl1003-161456-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चेयरमैन का मंडी में औचक निरीक्षण, कैंटीन में खाने की गुणवत्ता जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चेयरमैन का मंडी में औचक निरीक्षण, कैंटीन में खाने की गुणवत्ता जांची
विज्ञापन
अंबाला शहर की अनाज मंडी में औचक निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंद्र सिंह जानकारी
विज्ञापन
इस गेट पास से लेकर लिफ्टिंग तक की व्यवस्थाओं को परखा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। अनाज मंडी में गेहूं की आवक जोर पकड़ते ही प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है। रविवार को मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंद्र सिंह ने शहर अनाज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गेट पास से लेकर अंतिम पड़ाव यानी लिफ्टिंग तक की व्यवस्थाओं को परखा। चेयरमैन ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसानों को फसल बेचने में कोई असुविधा हुई तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
निरीक्षण की शुरुआत गेट पास काउंटर से हुई, जहां चेयरमैन ने बायोमेट्रिक सिस्टम की कार्यप्रणाली जांची। उन्होंने निर्देश दिए कि गेट पास कटने में देरी नहीं होनी चाहिए ताकि मंडी के बाहर जाम की स्थिति न बने। इसके बाद उन्होंने मंडी के भीतर जाकर फसलों की तौल प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि कांटों की शुद्धता और तौल की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
किसानों की सुनीं समस्याएं
चेयरमैन ने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से बात की। किसानों ने नमी के मानकों को लेकर अपनी बात रखी। इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि नियमों के दायरे में रहकर पूरी फसल खरीदी जाएगी। इसके बाद वे किसान भवन स्थित डीएफसी और हैफेड के केंद्रों पर पहुंचे। वहां उन्होंने खरीद के मुकाबले उठान की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई और एजेंसियों को निर्देश दिए कि तारीख के अनुसार तेजी से उठान करें ताकि नई आवक के लिए जगह बनी रहे। निरीक्षण के दौरान किसानों और मजदूरों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चेयरमैन बेंच पर बैठे और खाना खाकर देखा। उन्होंने कैंटीन संचालक को सफाई और पौष्टिकता बनाए रखने के निर्देश दिए।
Trending Videos