सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wheat arrivals increase in the markets, procurement will resume from today

Ambala News: मंडियों में गेहूं बढ़ी आवक, आज से फिर शुरू होगी खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Wheat arrivals increase in the markets, procurement will resume from today
विज्ञापन
सड़कों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए तैयारी करने के निर्देश
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। मंडियों में गेहूं और सरसों की आवक ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके चलते अब अनाज मंडियों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। ऐसे में आगामी दिनों में हालात बिगड़ सकते हैं। हालांकि रविवार को छुट्टी होने के कारण अधिकारियों ने मंडियों में खरीद बंद रखी। इस दौरान केवल मंडियों में पड़ी गेहूं और सरसों के उठान (लिफ्टिंग) का कार्य किया गया ताकि सोमवार को आने वाली नई फसल के लिए जगह बनाई जा सके।
मंडी के पास सड़कों पर ट्रकों के बेतरतीब खड़े होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस और मार्केटिंग बोर्ड के कर्मचारी तालमेल बिठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से किसान चिंतित
बेमौसम बारिश के कारण किसान और आढ़ती चिंतित हैं। अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई छूट या स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में खराब गुणवत्ता के नाम पर फसल रिजेक्ट होने का डर बना हुआ है।

पोर्टल पर डेटा अपलोड करने की चुनौती
अब मंडियों में ट्रैक्टरों के नंबर सहित अन्य डेटा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए केंद्रों पर लंबी लाइनें लग रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि वे खुद फील्ड में उतरकर व्यवस्था का जायजा लेंगे ताकि किसानों को न्यूनतम समय में अपनी फसल बेचने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed