फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Adani-Tata group interested to buy Chandigarh power department

अपने बिजली विभाग को बेच रहा है चंडीगढ़, दौड़ में हैं अडानी-टाटा जैसे दिग्गज

Wed, 18 Nov 2020 10:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Nov 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Adani-Tata group interested to buy Chandigarh power department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

चंडीगढ़ प्रशासन ने बिजली विभाग की 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए टेंडर जारी किया था। अब अडानी-टाटा जैसी बड़ी कंपनियों समेत नौ कंपनियों ने बिजली विभाग को खरीदने की इच्छा जताई है। इन सभी कंपनियों ने बिड में शामिल होने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरपीएफ) फॉर्म खरीदे हैं। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ के बिजली विभाग को निजी हाथ में सौंपने के लिए यूटी प्रशासन ने 10 करोड़ रुपये बिड सिक्योरिटी रखी है। इच्छुक कंपनियां 31 दिसंबर शाम 4 बजे से पहले आवेदन कर सकती हैं। प्रशासन ने बीते दिनों रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तैयार किया था, जिसके तहत योग्य एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन



प्रशासन द्वारा जिस भी कंपनी को टेंडर दिया जाएगा, उसके पास शहर में बिजली वितरण और रिटेल सप्लाई की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए पहले कंपनी फाइनल की जा रही है, जो बिजली विभाग की संपत्ति को अधिकृत करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग के निजीकरण के लिए ट्रस्ट भी बनाया जाएगा, जो सरकारी कर्मचारियों के पेंशन दायित्वों का ध्यान रखेगा क्योंकि यह कर्मचारी प्राइवेट कंपनी में शिफ्ट होंगे। शहर के बिजली विभाग को किस तरह से निजी हाथों में दिया जा सकता है, इसके लिए कंसल्टेंट हायर करने की प्रक्रिया पिछले साल ही शुरू हो गई थी। 

कई बार टेंडर किए गए, जिसमें पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने इंटरनेशनल कंपनी डेलॉएट को निजीकरण के सभी पेंच को सुलझाने का काम सौंपा था। इस कंपनी ने विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों, पावर सप्लाई समेत कई अन्य तरह की जानकारियों को एकत्रित करके अपनी रिपोर्ट और डीपीआर सौंपी थी। 

इन कंपनियों ने जताई है इच्छा
बिजली विभाग को खरीदने के लिए सीईएससी लिमिटेड, टोरेंट पावर लिमिटेड, स्टेरलाइट पावर, अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड, टाटा पावर कंपनी लिमिटेड, जीएमआर जेनरेशन एसेट लिमिटेड, इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, डीएनएच पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड और एनटीपीसी इलेक्ट्रिक सप्लाई लिमिटेड (एनईएससीएल) ने इच्छा जताई है। 


चंडीगढ़ में इस समय 2.47 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 2.14 लाख लोग घरेलू बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि अन्य कामर्शियल, स्माल पावर, पब्लिक लाइटिंग और कृषि के कनेक्शन हैं। चंडीगढ़ के पास अपनी खुद की बिजली नहीं है, वह वितरण का काम करता है। बिजली विभाग के कर्मचारी प्रशासन के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं लेकिन बावजूद इसके प्रशासन ने टेंडर जारी कर दिया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed